फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   किसानों को नहीं मिल रहा फसल का मुआवजा

किसानों को नहीं मिल रहा फसल का मुआवजा

Mon, 23 Apr 2018 12:24 AM IST
Updated Mon, 23 Apr 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
किसानों को नहीं मिल रहा फसल का मुआवजा
मछलीशहर(जौनपुर)। क्षेत्र में बिजली के शार्ट सर्किट से हुई अगलगी की घटनाओं में गेहूं की फसल का हुए नुकसान का मुआवजा नहीं मिल पा रहा है। जिसके कारण किसान भटक रहे हैं। घटना के पीड़ित किसान परिवार को कोई भी सहायता राशि नहीं मिली है। राजस्व प्रशासन क्षति का आकलन करके मंडी समिति को रिपोर्ट भेज दिया है। 20 अप्रैल को मुरादपुर के दयाशंकर प्रजापति, और बनकट के अशोक श्रीवास्तव के खेत में 17अप्रैल को, करौंदी गांव में राजेश सिंह, रोतन, फूलचंद, जवाहिर के खेत में तथा आग बुझाते समय राजेश का ट्रैक्टर जल गया। इसी दिवस गोधुपुर के प्रभुनाथ तिवारी, जमालपुर के हरिशंकर यादव के खेत में गेहू जल गया। ।7 अप्रैल को मीरपुर खास गांव में ओम प्रकाश पाल के घर में आग लगी। 31 मार्च को कौरहा गांव में राजाराम मौर्य के खेत मे लगी आग के दौरान ढाई बीघा गेहू जल गया। रजिस्ट्रार कानून गो अशोक श्रीवास्तव का कहना है कि पीड़ित किसानों को फसल के मुआवजा का भुगतान मंडी समिति द्वारा किया जाता है। क्षतिपूर्ति का आकलन करके रिपोर्ट भेज दी गई है। उधर बिजली विभाग के अवर अभियंता विकास यादव का कहना है कि शार्ट सर्किट से निकली चिनगारी के चलते हुई फसल की क्षति का मुआवजा देने का विभाग में कोई प्राविधान नही है। ऐसे मामले की रिपोर्ट निदेशालय को भेज दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed