फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   बच्चों को संस्कार बनाना ही जीवन का उद्देश्य: डा. मदनमोहन

बच्चों को संस्कार बनाना ही जीवन का उद्देश्य: डा. मदनमोहन

Fri, 20 Apr 2018 12:24 AM IST
Updated Fri, 20 Apr 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
बच्चों को संस्कार बनाना ही जीवन का उद्देश्य: डा. मदनमोहन
बदलापुर/ घनश्यामपुर। मानस कोविद डा. मदनमोहन मिश्र ने कहा कि हम अपने बच्चों को कार नहीं बल्कि संस्कार जरूर दें। क्योंकि संस्कार से आदमी भला बनता है। भला व्यक्ति ही बड़ा होता है। वह क्षेत्र के बबुरा गांव में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन श्रोताओं को कथा का रसपान करा रहे थे। मानस कोविद ने राजा उत्तानपाद की दो रानियों सुरुचि एवं सुनीति में सुरुचि के पुत्र उत्तम तथा सुनीति के पुत्र ध्रुव का उदाहरण भी प्रस्तुत किया। कहा कि यदि जीव वेद- पुराणों, संत महात्माओं, एवं माता पिता की आज्ञा मान कर सुंदर नीति पर चलता है तो ध्रुव की तरह अक्षय स्थान को प्राप्त करता है। यदि मनमाना, स्वेच्छा चारिता तथा अपनी रुचि के अनुसार ही कार्य करेगा तो उत्तम की तरह उसका जीवन नष्ट हो जाएगा। अंतिम समय में व्यक्ति की जो मति होती है उसकी गति भी वैसी ही होती है। जैसे राजा भरत की मति मृग में चली गई। उन्हें मृग होना पड़ा। गाय, पृथ्वी, वेद, सती, प्रलोभन पर न झुकने वाले, सत्य बोलने वाले ही पृथ्वी पर संतुलन बनाए हुए हैं। कथा वाचक ने कहा कि जितने से अपना पेट भर जाए वही अपना धन है। इसके अलावा अर्जित धन को समाज, राष्ट्र एवं लोक कल्याण में लगाना चाहिए। कथा समापन पर डा. धर्मेन्द्र शुक्ल ने आभार तथा पूर्व प्रधानाचार्य गणेशदत्त शुक्ल ने प्रसाद वितरण किया। इस मौके पर अवनीश पांडेय, डा. विजय शंकर तिवारी, मनमोहन सिंह, रामसहाय पांडेय, राजेश दुबे आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed