{"_id":"5ad799024f1c1b360b8b5467","slug":"15240788539-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संत के दर्शन मात्र से कट जाते हैं पाप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संत के दर्शन मात्र से कट जाते हैं पाप
Updated Thu, 19 Apr 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बक्शा। विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित ने बुधवार को कहा कि विपक्ष का काम सुझाव देना, आलोचना करना औैर सदन न सुने तो जनता के बीच आकर अपनी बात कहना है। वह बुधवार की शाम बक्शा के चितौड़ी गांव में श्रीमद्भागवत कथा में भाग लेने आए थे।
उन्होंने कहा कि विधायकों के लिए कार्यशालाओं का आयोजन किया जाता है। उत्तर प्रदेश में पक्ष और विपक्ष दोनों बधाई के पात्र हैं कि साल भर में महज आठ बार सदन की कार्यवाही प्रभावित हुई। सरकार विपक्ष के प्रति जवाबदेह है। कानून व्यवस्था के प्रश्न पर कहा कि इसमें सुधार की गुंजाइश हमेशा बनी रहती है। लोकसभा में विपक्ष के हंगामे के खिलाफ भाजपा के प्रदर्शन के बारे में कहा कि संसदीय परंपरा में विपक्ष की भी जिम्मेदारी है कि वह संसदीय मर्यादा का पालन करे और सत्ता पक्ष की भी। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रेम शुक्ला, पूर्व मंत्री व विधायक रघुराज सिंह राजा भैया, विधायक रमेश मिश्र, डॉ. हरेंद्र प्रताप सिंह, ब्रिजेंद्र मार्कंडेय पांडेय, पाणिनी सिंह, सुरेंद्र त्रिपाठी, डॉ. मधुकर तिवारी, आचार्य पवन त्रिपाठी आदि उपस्थित रहे।