{"_id":"5ad795394f1c1b5c098b5457","slug":"152407788314-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमएड की ढाई सौ सीटों के लिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमएड की ढाई सौ सीटों के लिए
Updated Thu, 19 Apr 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय विद्यालय से संबद्ध एमएड कालेजों में प्रवेश परीक्षा से सीटें भरी जाएंगी। इसके लिए पहली बार आनलाइन आवेदन की व्यवस्था लागू की गई है। प्रवेश परीक्षा 29 अप्रैल को विश्वविद्यालय परिसर स्थित उमानाथ सिंह इंजीनियरिंग संस्थान में सुबह 11 बजे से दो बजे तक होगी।
विश्वविद्यालय से संबद्ध तिलकधारी महाविद्यालय जौनपुर, राजा श्रीकृष्ण दत्त महाविद्यालय जौनपुर, राजा हरपाल सिंह महाविद्यालय सिंगरामऊ जौनपुर, हडिया पीजी कालेज हड़िया इलाहाबाद और राम नवल पीजी कालेज चिरैयाकोट मऊ में एमएड की 50-50 सीटें हैं। एमएड प्रवेश परीक्षा सत्र 2018-20 के लिए इस साल पहली बार आनलाइन आवेदन मांगा गया था। आवेदन के लिए 16 मार्च से आठ अप्रैल तक का समय दिया गया था। 250 सीटों के लिए कुल 860 छात्रों ने आवेदन किया है। प्रवेश परीक्षा के लिए प्रो. मानस पांडेय प्रभारी बनाए गए हैं। उन्होंने बताया कि 29 अप्रैल को होने वाली प्रवेश परीक्षा की तैयारी को अंतिम रूप दिया जा रहा है। प्रवेश परीक्षा एक केंद्र पर एक पाली में कराई जाएगी।