{"_id":"5acfb1dc4f1c1bca3d8b4d3d","slug":"152356092819-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रमोद के सिंह भारत ज्योति अवार्ड विथ गोल्डमेडल से होंगे सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रमोद के सिंह भारत ज्योति अवार्ड विथ गोल्डमेडल से होंगे सम्मानित
Updated Fri, 13 Apr 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर । सुजानगंज में स्थित प्रणवम स्कूल ऑफ चिल्ड्रेन आर्ट्स के संस्थापक प्रमोद के सिंह को ग्रामीण क्षेत्र में उच्च स्तरीय प्राथमिक शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए एसोसिएशन फ़ॉर राइजिंग एंड टैलेंटेड पर्सनालिटीज संस्था द्वारा भारत ज्योति अवार्ड विथ गोल्ड मेडल से आगामी 15 अप्रैल को नेपाल स्थित उपराष्ट्रपति भवन में आयोजित एक समारोह में उप राष्ट्रपति नंदकिशोर द्वारा संमानित किया जाएगा।
संस्था के सचिव जफर शमीम ने प्रमोद के सिंह को भेजे आमंत्रण पत्र में बताया है कि प्रमोद के सिंह का इंडो नेपाल फ्रेंडशिप इकोनॉमिक ग्रोथ एंड सोशल डेवलपमेंट पर एक व्याख्यान भी होगा । प्रमोद के सिंह को अभी हाल ही में 10 फरवरी को थाईलैंड की राजधानी बैंकाक में ग्रामीण क्षेत्र में उच्चस्तरीय प्राथमिक शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए थाईलैंड के उप प्रधानमंत्री द्वारा प्राइड ऑफ इण्डिया विथ गोल्डमेडल देकर सम्मानित किया गया।