{"_id":"5acfb1d74f1c1b863d8b4e0a","slug":"15235609232-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूविवि में उड़ाकादल की नई टीम गठित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूविवि में उड़ाकादल की नई टीम गठित
Updated Fri, 13 Apr 2018 12:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के मुख्य परीक्षा 2018 की निगरानी के लिए गठित उड़ाका दल का समय पूरा होने के बाद दूसरी टीम का गठन किया गया। हर जिले में तीन-तीन टीमों का गठन किया गया है। हर टीम में संयोजक के साथ तीन-तीन सदस्य भी शामिल होंगे।
गाजीपुर में राजकीय महिला महाविद्यालय के डा. शिवकुमार को टीम संयोजक बनाया गया है। इसी प्रकार पीजी कालेज गाजीपुर के डा. अरविंद कुमार उपध्याय, पीजी कालेज मलिकपुरा गाजीपुर से डा. चंद्रभान सिंह संयोजक बनाए गए हैं। मऊ में डा. रामबचन सिंह, डा. दीपक कुमार परासर और डा. प्रेम चंद्र यादव को संयोजक बनाए गए हैं। सर्वोदय पीजी कालेज घोसी के डा. शैलेंद्र कुमार पांडेय, आजमगढ़ से शिवली नेशनल कालेज आजमगढ़ के डा. मुनीर, श्री दुर्गाजी पीजी कालेज चंडेसर के डा. विरेंद्र दूबे, डा. अखिलेश यादव संयोजक बनाए गए हैं। जौनपुर में सल्तनत बहादुर पीजी कालेज बदलापुर के डा. विमलेश पांडेय, समोधपुर महाविद्यालय के डा. पंकज यादव संयोजक बनाए गए है। नई टीम 16 अप्रैल से परीक्षा केंद्रों के निगरानी का जिम्मा संभालेगी। कुलपति प्रो. राजाराम यादव के निर्देश पर नई टीम का गठन किया गया है।