{"_id":"5acd09464f1c1b553e8b46c7","slug":"152338669715-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं बदले जा रहे जले ट्रांसफार्मर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहीं बदले जा रहे जले ट्रांसफार्मर
Updated Wed, 11 Apr 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जौनपुर। जिले में जले ट्रांसफार्मरों को बदलने का कार्य निर्धारित समय से नहीं हो रहा है।वहीं जले ट्रांसफार्मरों का मरम्मत भी समय से नहीं हो पा रहा है।जिसके कारण बिजली वर्कशाप में अभी भी 50 ट्रांसफार्मर जले पड़े हैं। जिससे जले ट्रांसफार्मर वाले क्षेत्रो में बत्ती गुल है। इस दौरान लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। खेती किसानी सहित अन्य कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं। इसको लेकर लोगों में रोष व्याप्त है।
जिले मे लगभग 33 हजार ट्रांसफार्मर विभिन्न क्षमता के लगे हुए हैं। जिससे लगभग पौने चार लाख उपभोक्ताओं को बिजली आपूर्ति उपलब्ध कराई जाती है। उपभोक्ताओं को शेड्यूल के मुताबिक बिजली देने के लिए नगर क्षेत्र के जले ट्रांसफार्मरों को 24 घंटे में और ग्रामीण क्षेत्रों में जले ट्रांसफार्मरों को बदलने के लिए 48 घंटे का समय निर्धारित किया गया है। लेकिन विभागीय लापरवाही के कारण निर्धारित समय के अनुसार जले ट्रांसफार्मरों को बदलने का कार्य नहीं किया जा रहा है।हालत यह है कि कभी तीन दिन में तो कभी एक सप्ताह में ट्रांसफार्मरों को बदलने का कार्य किया जा रहा है। वहीं जले ट्रांसफार्मरों के मरम्मत करने में भी एक सप्ताह से अधिक समय लगाया जा रहा है। जिसके कारण विभाग के वर्क शाप में इस समय 50 ट्रांसफार्मर जले पड़े है। जिनको अभी तक बनाया नहीं जा सका है।
सभी एक्सईएन व एसडीओ को समय से टांसफार्मर बदलवाने और ऐसा नहीं किए जाने पर ससख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है। ट्रांसफार्मरों को भी समय से बनाने का निर्देश दिया गया है। जिससे बिजली आपूर्ति समय रहते बहाल हो सके।
विज्ञापन
एके मिश्रा
अधीक्षण अभियंता