{"_id":"5acd093e4f1c1b473d8b4657","slug":"152338668915-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेवा मिशन से समाज के लोगों को जोड़ने का चलेगा अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेवा मिशन से समाज के लोगों को जोड़ने का चलेगा अभियान
Updated Wed, 11 Apr 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जौनपुर। दिव्य प्रेम सेवा मिशन के संस्थापक आशीष गौतम ने कहा है कि मिशन के 21 वर्ष पूरे होने पर देश भर में 21 सक्रिय इकाइयों का गठन किया जाएगा। उनमें 21 हजार सेवाभावी परिवारों को सदस्य बनाया जाएगा। इसकी शुरूआत हरिद्वार से राज्यपाल राम नाईक ने की थी।
उन्होंने कहा कि मिशन स्वामी विवेकानंद के विचारों से प्रेरित है और इसमें कुष्ठ रोगियों की सेवा, गंगा स्वच्छता, प्रदूषण नियंत्रण आदि क्षेत्रों में काम कर रहा है। मिशन के 21 साल पूरे होने पर 21 स्थानों पर सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय काम करने वालों को सम्मानित किया जाएगा। जगह-जगह व्याख्यान भी होंगे। प्रयाग कुंभ में राष्ट्रीय स्तर की संगोष्ठी होगी। जौनपुर में बक्शा के चितौड़ी में दिव्य प्रेम सेवा मिशन के कार्यों से समाज को जोड़ने के लिए 18 से 25 अप्रैल तक श्रीमद्भागवत कथा कराई जाएगी। आचार्य शांतनु जी महाराज भागवत कथा सुनाएंगे। राज्यपाल राम नाईक ने भी आने की सहमति दी है। संजय चतुर्वेदी, भाजपा नेता पाणिनी सिंह, पुष्पराज सिंह, सुशील मिश्र, डीडीओ दयाराम, डा. मधुकर तिवारी, समाजसेवी सुरेंद्र त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।