फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   डीएम ने बीएड प्रवेश परीक्षा की तैयारियों की किया समीक्षा

डीएम ने बीएड प्रवेश परीक्षा की तैयारियों की किया समीक्षा

Wed, 11 Apr 2018 12:28 AM IST
Updated Wed, 11 Apr 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
डीएम ने बीएड प्रवेश परीक्षा की तैयारियों की किया समीक्षा

विज्ञापन
जौनपुर। जिलाधिकारी अरविंद मलप्पा बंगारी ने मंगलवार को संयुक्त प्रवेश परीक्षा बीएड द्विवार्षिक 2018-20 के आयोजन के संबंध में जिले के विभिन्न महाविद्यालय/ विद्यालयों के केंद्राध्यक्ष एवं केन्द्र प्रतिनिधि के साथ बैठक किया। उन्होंने परीक्षा सामग्री की सुरक्षा, प्रवेश पत्र डाउनलोडिंग प्रक्रिया, प्रवेश पत्र की जांच, अनुचित साधनों के प्रयोग एवं अभ्यर्थियों के बैठने की व्यवस्था की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा किया। बुधवार को जिले के 26 केन्द्रों पर परीक्षा होनी है।
डीएम ने सभी केंद्राध्यक्षों एवं अधिकारियों को सख्त निर्देश दिया कि परीक्षा केन्द्र से 500 मी. के परिधि में सभी फोटो कापी की दुकानों, साइबर कैफे परीक्षा के दौरान बंद रहेंगे। परीक्षा के दौरान पर्यवेक्षक, केंद्राध्यक्ष, सहायक केंद्राध्यक्ष तथा केंद्र प्रतिनिधि के अतिरिक्त परीक्षा केंद्र पर अन्य किसी के पास मोबाइल नहीं रहनी चाहिए। परीक्षा समाप्ति पर कक्ष निरीक्षकों द्वारा स्वयं ओएमआर उत्तर पत्रक की तीन प्रतियों को पृथक करेंगे। इनकी मूल प्रति तथा द्वितीय प्रति को गिनकर केंद्राध्यक्ष को सौंपेंगे। तृतीय प्रति अभ्यर्थी को देंगे। उन्होंने कहा कि उत्तर पत्रक के पैकेजिंग पर विशेष ध्यान दिया जाय। उन्होंने सभी केंद्राध्यक्ष एवं केंद्र प्रतिनिधियों से कहा कि परीक्षा को गंभीरता से लिया जाय। परीक्षा में किसी भी प्रकार की शिथिलता न होने दिया जाए।
विज्ञापन

जिले में 26 परीक्षा केंद्रों पर 11 अप्रैल को दो पाली में परीक्षा (प्रथम पाली-प्रात: 8 बजे से 11 बजे एवं द्वितीय पाली एक बजे से चार बजे तक) सम्पन्न होगी। परीक्षा को सुचितापूर्ण सम्पन्न कराने के लिए पर्याप्त संख्या में पुलिस बल एवं जिला प्रशासन के अधिकारियों को तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी आरपी मिश्र, रामआसरे सिंह, उपायुक्त मनरेगा कमलेश सोनी, डा. एसडी सिंह, कमर अब्बास, ओपी. शुक्ला, संजय श्रीवास्तव, जिला सेवायोजन अधिकारी राजीव कुमार सिंह, भूमि संरक्षण अधिकारी ओंकार सिंह, पीओ डुडा एमपी सिंह ,सुरेश कुमार मौर्य, डा. कमरूददीन शेख, डा. अखिलेश पाण्डेय, डा. आशुतोष सिंह सहित अन्य केन्द्राध्यक्ष एवं केन्द्र प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed