फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   एसडीएम ने क्षेत्र प्रमुख सजल को दिलाई शपथ

एसडीएम ने क्षेत्र प्रमुख सजल को दिलाई शपथ

Wed, 11 Apr 2018 12:27 AM IST
Updated Wed, 11 Apr 2018 12:27 AM IST
विज्ञापन
एसडीएम ने क्षेत्र प्रमुख सजल को दिलाई शपथ

विज्ञापन
बक्शा। ब्लाक मुख्यालय के सभागार में मंगलवार को नवनिर्वाचित ब्लाक प्रमुख सजल कुमार सिंह को बदलापुर के उपजिलाधिकारी रमापति राम विन्द ने शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह के मुख्य अतिथि सांसद डा. कृष्ण प्रताप सिंह रहे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विश्वपटल पर देश का मान सम्मान बढ़ाया है। भारतीय जनता पार्टी किसी के साथ भेदभाव नहीं करती। सर्व समाज के हित में कार्य करना पार्टी का एक मात्र संकल्प है। बदलापुर विधायक रमेश मिश्र ने कहा कि प्रधानों की तरह क्षेत्र पंचायत सदस्यों को भी अधिकार मिलना चाहिए। उन्होंने सांसद केपी से उनके अधिकारों को बढ़ावा दिलवाने तथा नरेगा कार्य को जोड़वाने की बात कही। जफराबाद के विधायक डा. हरेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि मल्हनी की जनता के लिए हम लोग हर समय तैयार है। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक जीवन में कभी गलत कार्य नहीं करना चाहिए। ईमानदारी का निर्वहन करें। योजनाए पात्र ब्यक्ति को ही मिले अपात्रों को नहीं। चंदौली के विधायक सुशील सिंह, राजेश सिंह, श्यामराज सिंह, राजमणि सिंह, अमीचन्द सिंह, फौजदार सिंह, श्रीपति उपाध्याय ने भी संबोधित किया। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रेम शंकर शुक्ला का कार्यकर्ताओ ने उनका स्वागत किया। इस मौके पर बीडीओ रामसुंदर भारती, रामाकांत सिंह, शिवश्याम सिंह, सरोज कुमार सिंह, महेश तिवारी, मनोज सिंह, संजय त्रिपाठी, धनंजय तिवारी,सुनील सिंह, अजय सिंह अमरजीत मिश्र आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता पूर्व प्रमुख जयप्रकाश सिंह राना एवं संचालन एडीओ पंचायत रामकृष्ण यादव ने किया। आभार क्षेत्र प्रमुख सजल सिंह ने ज्ञापित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed