{"_id":"5acbb6fb4f1c1bee618b675a","slug":"152330009514-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस की गुटबाजी आई सामने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस की गुटबाजी आई सामने
Updated Tue, 10 Apr 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर। समाजिक समरसता और दलित सुरक्षा के लिए कांग्रेसियों ने सोमवार को उपवास रखा। पार्टी के दो गुट अलग-अलग जगहों पर उपवास पर बैठे। एक गुट महात्मा गांधी की प्रतिमा के पास बैठा तो दूसरा डा. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा के पास।
शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा खरका स्थित महात्मा गांधी प्रतिमा के सामने उपवास रखा गया। पूर्व विधायक नदीम जावेद ने कहा कि भाजपा शासन में देश और प्रदेश में अराजकता का माहौल पैदा हो गया है। सामाजिक विद्वेष फैलाया जा रहा है। नफरत का बीज बोने वालों की सद्बुद्धि के लिए यह उपवास रखा गया है। इस मौके पर शहर अध्यक्ष नियाज ताहिर शेखू, साजिद हमीद, दयासागर राज, सत्यवीर सिंह, राकेश उपताध्याय, मंगला मिश्रा, विनोद तिवारी, सुरेंद्र त्रिपाठी, राजनाथ राम आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष इंद्रभुवन सिंह ने की। दूसरी तरफ पार्टी के कुछ नेता दीवानी तिराहे पर स्थित आंबेडकर प्रतिमा के सामने उपवास पर बैठे। यहां हुई सभा में पूर्व एमएलसी सिराज मेंहदी ने कहा कि कांग्रेस सांप्रदायिक सौहार्द एवं शांति की हमेशा से हिमायती रही है। कार्यकर्त्ताओं ने शांति पाठ किया। राजेश कुमार सिंह, रमेश मिश्र, डा. आरसी पांडेय, भैयालाल यादव, महेंद्र राय, मनीष चौबे, अभिमन्यु तिवारी, शहनवाज, जयशंकर दुबे आदि मौजूद रहे।