{"_id":"5acbb6d14f1c1bf5618b6839","slug":"15233000522-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज आंधी के साथ कई इलाकों में हुई बारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज आंधी के साथ कई इलाकों में हुई बारिश
Updated Tue, 10 Apr 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर। शनिवार की रात आंधी और बारिश से खेत और खलिहान में भीगी गेहूं की फसल अभी सूखी भी नहीं थी कि सोमवार को की शाम एक बार फिर तेज आंधी के साथ जिले के कई हिस्सों में बारिश हुई। आसमान में काली घटना छाई हुई है। जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई है। मौैसम का हाल ऐसा ही रहा तो खेत में पककर तैयार गेहूं की फसल बर्बाद हो जाएगी। अभी तक सिर्फ पांच फीसदी मड़ाई का काम हो सका है। बाकी फसल या तो खेत में खड़ी है या फिर काटकर खलिहान में रखी गई है। आंधी के चलते आम के टिकोरे भी झड़ गए।
सोमवार को सुबह से मौसम साथ था और तेज धूप थी। मौसम को देख किसान इस आस में थे कि बारिश से भीगी गेहूं की फसल जल्दी सूख जाएगी और वे मड़ाई कर अनाज घर में रख देंगे। लेकिन शाम को करीब सात बजे मौसम अचानक बिगड़ गया। उत्तर और पश्चिम की दिशा से काली घटा देख किसान एक बार फिर सहम गए। देखते ही देखते तेज आंधी आ गई और बारिश भी शुरू हो गई। सरपतहा, खुटहन, शाहगंज, बक्शा, बदलापुर आदि इलाकों में आंधी के साथ बारिश भी हुई । जबकि केराकत , मडिय़ाहूं के कई हिस्सों में बारिश नहीं हुई। तेज आंधी के चलते कुछ स्थानों पर पेड़ गिर गए तो कहीं बिजली के तार टूट गए। जिससे बिजली की आपूर्ति बाधित हो गई। बरईपार प्रतिनिधि के अनुसार शाम को आई आंधी और बारिश से किसनो की चिंता फिर बढ़ गई। सकरा गाव के कमलेश पांडेय, जीरकपुर के विनय सिंह, बरईपार के महेद्र यादव आदि किसानों का कहना है कि दोबारा बारिश से जहां मड़ाई का काम पीछे हो गया है वहीं अब खलिहान में रखी गेहूं की फसल काली होने का खतरा बढ़ गया है। मछलीशहर प्रतिनिधि के अनुसार तेज हवा के साथ बूंदाबांदी हुई। आसमान में बादल छाए हैं। खेतासराय प्रतिनिधि के अनुसार धूलभरी आंधी के साथ बूंदाबांदी हुई। मुंगराबादशाहपुर में तेज हवा के साथ धूल भरी आंधी चली। मुफ्तीगंज में आंधी आई लेकिन बारिश नहीं हुई। बादल देख किसान सहमे हुए हैं।