फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   डिप्टी सीएम से मिलकर शिक्षकों ने सौंपा ज्ञापन

डिप्टी सीएम से मिलकर शिक्षकों ने सौंपा ज्ञापन

Sun, 08 Apr 2018 11:52 PM IST
Updated Sun, 08 Apr 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
डिप्टी सीएम से मिलकर शिक्षकों ने सौंपा ज्ञापन
उप मुख्यमंत्री को शिक्षकों ने दिया ज्ञापन
विज्ञापन

जौनपुर। उत्तर प्रदेश विश्वविद्यालय महाविद्यालय शिक्षक संघ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डा. राजीव प्रकाश सिंह के नेतृत्व में शिक्षकों का प्रतिनिधिमंडल उप मुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा से मिलकर शिक्षकों की समस्या से अवगत कराया। मानदेय शिक्षकों का नियमित किए जाने के साथ शिक्षकों की कार्यकाल 62 से बढ़ाकर 65 वर्ष करने की मांग की। उन्होंने बताया कि मानदेय शिक्षकों को नियमित करने के नाम पर हीलाहवाली कर रही है। उप मुख्यमंत्री ने का समस्याओं के निस्तारण के लिए बात चल रही है। शीघ्र ही कोई न कोई रास्ता निकल आएगा। डिप्टी सीएम ने शिक्षकों से विश्वविद्यालय की परीक्षा और कापियों के मूल्यांकन के जानकारी ली। संघ के अध्यक्ष डा. समर बहादुर सिंह, मंत्री डा. विजय कुमा सिंह और शिक्षक नेता डा. शैलेंद्र कुमार सिंह मौजूद रहे।
सभी विश्वविद्यालयों की परीक्षा साथ होगी
दिनेश शर्मा बोले, सीबीएसई पैटर्न पर होंगी बोर्ड की परीक्षाएं
अमर उजाला ब्यूरो
जौनपुर। उप मुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा ने कहा कि सूबे के सभी विश्वविद्यालयों की परीक्षाएं एक साथ कराने की योजना पर काम चल रहा है। शिक्षा में एकरूपता के लिए माध्यमिक शिक्षक परिषद की परीक्षाएं भी सीबीएसई पैटर्न पर कराई जाएंगी। रविवार को फतेगंज बाजार के पास माउंट लिट्रा जी स्कूल के उद्घाटन के बाद उन्होंने कहा कि नकल माफिया पर को खत्म करना सरकार की प्राथमिकता है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि एक साल के अंदर अनुदानित व सरकारी विद्यालयों को इंटरनेट व वाईफाई की सुविधा से जोड़ा जाएगा और ईलर्निंग की सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी। ई-इलाइब्रेरी की सुविधा भी मुहैया कराई जाएगी। जौनपुर की पहचान अपनी मेधा की वजह से रही है। आईएएस और पीसीएस परीक्षाओं में यहां के सर्वाधिक छात्र चयनित होते हैं लेकिन नकल माफिया जिले की छवि खराब कर रहे हैं। इसे रोकने के लिए सबको आगे आना होगा। शिक्षा ऐसी होनी चाहिए जो व्यक्ति के विकास में सहायक हो। ऐसा तभी होगा जब नकल विहीन परीक्षा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर विकास राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव ने कहा कि शिक्षा ही समाज में फैली कुरीतियों व बुराईयों को दूर किया जा सकता है। अध्यक्षता सांसद केपी सिंह ने की। उद्योगपति ज्ञान प्रकाश सिंह ने जिले के 10 गांवों को चयनित कर मुफ्त इलाज की व्यवस्था करने और 10 प्राथमिक विद्यालयों में शुद्ध पेयजल के लिए आरओ लगाने के लिए दस लाख रुपये दिए। डीएम अरविन्द मलप्पा बंगारी, माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय मंत्री रमेश सिंह, विद्यालय के निदेेशक अरविंद सिंह व विख्यात सिंह, विधायक डा. हरेंद्र सिंह, एमएलसी देवेंद्र प्रताप सिंह एवं बृजेश सिंह प्रिंसू, पूर्व विधायक सीमा द्विवेदी, सुशील उपाध्याय, सुरेंद्र प्रताप सिंह, अशोक कुमार सिंह, सतीश सिंह, सुधाकर उपाध्याय मौजूद रहे। विद्यालय समूह के एरिया एमडी भूषण कुमार व प्रिंसिपल अतुल श्रीवास्तव का स्वागत किया। संचालन अवनींद्र त्रिपाठी व श्वेता सिंह ने संयुक्त रूप से किया। इंटर कॉलेज समोदपुर की छात्राओं ने सरस्वती वंदना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed