{"_id":"5aca5ce54f1c1b6a6b8b46a8","slug":"152321149719-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुमायूं रेजिमेंट के जवान की दुर्घटना में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुमायूं रेजिमेंट के जवान की दुर्घटना में मौत
Updated Mon, 09 Apr 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
सैनिक का शव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बक्शा। कुल्हनामऊ गांव के पास राष्ट्रीय राज्य मार्ग पर शुक्रवार को हुए सड़क हादसे में घायल घायल कुमायूं रेजिमेंट के जवान की इलाज के दौरान वाराणसी के ट्रामा सेंटर में मौत हो गई। शनिवार देर शाम राष्ट्रीय ध्व में लिपटा शव गांव पहुंचा। दोपहर बाद रेजिमेंट के जवानों ने जवान ने सलामी दी। शाम को गोमती नदी के रामघाट पर जवान के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
उतरीजपुर गांव निवासी रामराज यादव के पुत्र पवन कुमार यादव (23) हिमाचल प्रदेश के डलहौजी में कुमायूं रेजिमेंट में तैनात थे। एक मित्र की शादी में शामिल होने तीन अप्रैल को घर आए थे। शुक्रवार को पवन अपने पड़ोसी राजेश्वर यादव के साथ मोटरसाइकल से जौनपुर गए थे। शाम को वापस घर आते समय कुल्हनामऊ के पास हादसे में पवन घायल हो गए। उनको वाराणसी में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरन मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद देर शाम शव घर पहुंचा तो परिवार मे कोहराम मच गया। दोपहर में वाराणसी की सूचना पर पहुंचे जवान डम्बर बहादुर थापा, रमेश राना, एमडी पाल एवं हिमांचल डलहौजी 19 कुंआ रेजिमेंट से बाबूलाल, संजय कुमार ने जवान के शव को राष्ट्रीय ध्वज में लपेटकर पुष्पचक्र अर्पित कर सलामी दी।