फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   मुख्यमंत्री को पदमुक्त करें राज्यपाल: नरेश उतम

मुख्यमंत्री को पदमुक्त करें राज्यपाल: नरेश उतम

Sun, 08 Apr 2018 11:47 PM IST
Updated Sun, 08 Apr 2018 11:47 PM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री को पदमुक्त करें राज्यपाल: नरेश उतम
विज्ञापन

जौनपुर। सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम ने कहा कि राज्यपाल को मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ को तत्काल पदमुक्त करना चाहिए। मुख्यमंत्री ने समाजवाद पर जिस तरह की टिप्पणी की है, वह असंवैधानिक है। कोई कितने भी बड़े पद पर हो उसका आचरण एवं अभिव्यक्ति संविधान की मर्यादा के भीतर होनी चाहिए। वह मियांपुर स्थित गो सेवा आयोग के पूर्व चेयरमैन डा. केपी यादव के आवास स्वागत समारोह में बोल रहे थे।

उन्होंने कहा कि समाजवाद संविधान की प्रस्तावना का हिस्सा है। समाजवाद का मतलब सामाजिक एवं आर्थिक समानता के प्रति प्रतिबद्धता है।
सामाजिक गैर बराबरी और आर्थिक विषमता का पोषक ही समाजवाद पर प्रहार कर सकता है। संवैधानिक पद पर बैठा व्यक्ति यदि संविधान की प्रस्तावना का उपहास करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। राज्यपाल को तत्काल संविधान के प्रति अवमानना पूर्ण आचरण का संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री को पद मुक्त कर देना चाहिए। यह गंभीर मामला है। गोरखपुर और फूलपुर लोकसभा सीट पर हुए उपचुनावों में भाजपा को समाजवादी पार्टी से मिली करारी हार पच नहीं रही है। बौखलाए भाजपा नेता संविधान पर हमला बोलने लगे हैं। डॉ. केपी यादव ने कहा कि दूसरों पर गुंडाराज का आरोप लगाना आसान है लेकिन अब सरकार को अपने कारनामे देखने चाहिए।ॅ
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed