{"_id":"5ac7b6374f1c1b99618b5fd1","slug":"15230377551-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जर्जर रपटा पुल पर ग्रमीणों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जर्जर रपटा पुल पर ग्रमीणों ने किया प्रदर्शन
Updated Fri, 06 Apr 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राईपुर गांव के बगल स्थित वरुणा नदी के रेलिंग विहीन जर्जर हो चुके रपटा पुल से होकर बच्चे हर रोज पढ़ाई करने जाते हैं। आक्रोशित छात्रों व अभिभावकों ने शुक्रवार की सुबह जर्जर हो चुकी रेलिंग विहीन रपटा पुल पर खड़े होकर शिक्षा विभाग के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया। घंटों चले प्रदर्शन के बाद ग्राम प्रधान सहित कुछ संभ्रांत लोगों के समझाने बुझाने के बाद उनका आक्रोश समाप्त हुआ। बता दें कि रामपुर विकास खंड ग्राम सभा राईपुर में प्राथमिक तक की शिक्षा ग्रहण करने के बाद छात्रों को मजबूरी में पढ़ाई बंद करनी पड़ती है या तो दूर दराज शिक्षा के लिए भटकना पड़ता है। गांव में न तो कोई जूनियर हाई स्कूल और न ही हाईस्कूल है। जिसके कारण बच्चे शिक्षा से वंचित हो रहे हैं। गांव के बच्चे भदोही जिले में जाकर शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। रोज उन्हें पांच से छह किलोमीटर दूर पैदल जाना पड़ता है। गांव निवासी अरविंद उपाध्याय ने बताया कि ग्राम सभा में सरकारी जमीन होने के बावजूद भी जूनियर हाईस्कूल की स्थापना नहीं हो सकी। प्रदर्शन करने वालों में सोनू, सोनी, गोली, विनय, खुशबू सिंह, अनुराग सिंह, मनीष सिंह, अमन सिंह, विकास सिंह, अंजली सिंह सहित सैकड़ों छात्रों व अभिभावकों ने प्रदर्शन किया। इस संदर्भ में खंड शिक्षा अधिकारी रामपुर महेंद्र मौर्या ने बताया कि जल्द ही उक्त ग्राम सभा में जूनियर हाई स्कूल के लिए शासन को पत्र लिखा जाएगा।
विज्ञापन