{"_id":"5ac7b6174f1c1b99618b5fce","slug":"15230377238-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस वर्ष बहेगी विकास की गंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस वर्ष बहेगी विकास की गंगा
Updated Fri, 06 Apr 2018 11:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में मुख्यमंत्री समग्र ग्राम विकास योजना के तहत 169 राजस्व गांवों का चयन कर दिया गया है। जिसकी सूची जिला प्रशासन द्वारा शासन को भेज दी गई है। शासन से स्वीकृत होने के बाद इन गावों में वर्तमान वित्तीय वर्ष में जिले में संचालित सभी विकास कार्यों व योजनाओं के तहत कार्य कराकर सर्वांगीण विकास किया जाएगा।
जिले में मुसहर बाहुल्य व अत्यंत पिछड़ा और शहीद के गांवों का सर्वांगीण विकास करने के लिए सरकार द्वारा मुख्यमंत्री समग्र ग्राम विकास योजना का संचालन किया है। जिसके तहत ऐसे राजस्व गावों का विकास करने का फरमान जारी किया है, जो मुसहर बाहुल्य व अत्यंत पिछड़ा और शहीदों के राजस्व गांव हो। ऐसे गावां में पेयजल, मार्ग, बिजली सहित अन्य कार्य से लैस किया जाएगा। वहीं योजनाओं के तहत सभी पात्र लोगों को लाभान्वित करने का कार्य किया जाएगा। इसके लिए जिला प्रशासन द्वारा ऐसे राजस्व गावों का चयन कराया। इस दौरान जिले के कुल 3314 राजस्व गावों में से 65 राजस्व गांव मुसहर बाहुल्य और 93 राजस्व गांव अत्यंत पिछड़ा पाए गए जबकि 11 राजस्व गांव शहीदों के पाए गए। इन गावों की सूची तैयार कर जिला प्रशासन द्वारा लगभग एक सप्ताह पहले शासन को भेज दिया है। शासन से स्वीकृत होने के बाद इन गावों का सर्वांगीण विकास करने का कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा।
इनसेट:
सुईथाकला ब्लाक के के सात, महराजगंज के 9, करंजाकला के 10, सिकरारा के नौ
बदलापुर के 11, खुटहन के नौ, सुजानगंज के, नौ, शाहगंज के आठ, रामनगर के नौ, जलालपुर के नौ, मछलीशहर - सात,
मुफ्तीगंज के पांच मुगराबादशाहपुर के आठ
सिरकोनी के 10
धर्मापुर के छह
मड़ियाहूं के छह
बक्शा के छह
बरसठी के सात
रामपुर के आठ
केराकत के सात
डोभी के पांच
कोट:
मुख्यमंत्री समग्र ग्राम विकास योजना के तहत कुल 169 राजस्व गावों का चयन कर शासन को भेज दिया गया है। शासन से स्वीकृत होने के बाद इन गांवों में सभी विकास कार्य व योजनाओं से आच्छादित कर चहुंमुखी विकास किया जाएगा।
विज्ञापन
आलोक सिंह
मुख्य विकास अधिकारी