{"_id":"5ac6785d4f1c1bc0618b5b89","slug":"15229563854-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संपूर्ण समाधान दिवस से कारगर साबित हो रही विधायक की चौपाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संपूर्ण समाधान दिवस से कारगर साबित हो रही विधायक की चौपाल
Updated Fri, 06 Apr 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के बदलापुर क्षेत्र के विधायक रमेश चंद्र मिश्र ने गुरुवार को बदलापुर खुर्द गांव में लगी चौपाल में ग्रामीणों से मीटर लगवाने के नाम पर वसूली करने वाले कर्मचारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के लिए कहा। इसके अलावा उज्ज्वला योजना में वसूली, पीएम आवास के नाम पर 20 हजार की वसूली, मेड़बंदी के नाम पर किसानों को परेशान करने के मामले में भी उन्होंने गंभीरता से शिकायत सुनी।
इस दौरान विधायक ने सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की हकीकत भी देखी। ग्रामीणों ने नहरों की सफाई व छंगापुर गांव की पाइप लाइन की मरम्मत और बदलापुर खुर्द गांव में पानी टंकी बनवाये जाने की मांग की। इस दौरान रारीकला गांव के कुलदीप चौहान व अवधेश चौहान ने आरोप लगाया कि गांव में बिजली विभाग द्वारा मीटर लगाये जाने के नाम पर अवैध वसूली की जा रही है। चौपाल में कृषि विभाग, जल निगम, बिजली विभाग, पीडब्लूडी, बाल विकास परियोजना, सिंचाई विभाग, स्वास्थ्य विभाग, समाज कल्याण के अधिकारियों सहित एसडीएम रमापति रामबिंद उपस्थित रहे। इस अवसर पर व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष इंद्रभान सिंह, ब्लाक प्रमुख प्रभावती कनौजिया, पंकज मिश्र, सत्यदेव सिंह, राजकुमार पाल, मुंशी रजा, सुरेश यादव, प्रभारी निरीक्षक सुनील दत्त राय, अमित मिश्र, सुरेश चौहान, राजन सिंह, प्रयास उपाध्याय आदि उपस्थित रहे। अध्यक्षता राममूर्ति शुक्ल व संचालन बाबादीन निषाद ने किया।