फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   मांग पूरा नहीं होने पर कार्य बहिष्कार करने की दी चेतावनी

मांग पूरा नहीं होने पर कार्य बहिष्कार करने की दी चेतावनी

Wed, 04 Apr 2018 12:36 AM IST
Updated Wed, 04 Apr 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
मांग पूरा नहीं होने पर कार्य बहिष्कार करने की दी चेतावनी

विज्ञापन
जौनपुर। बिजली का निजीकरण करने के विरोध में विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के नेतृत्व में बिजली कर्मचारियों का हुसैनाबाद स्थित हाइडिल विभाग में चल रहा धरना प्रदर्शन मंगलवार को भी जारी रहा। इस दौरान बिना किसी शर्त के निजीकरण का प्रस्ताव वापस लेने की मांग की। कर्मचारियों ने प्रदेश सरकार के विरुद्घ जमकर नार्रेबाजी की।

वक्ताओं ने कहा कि अगर सरकार बिना किसी शर्त के निजीकरण का प्रस्ताव वापस नहीं लेती है तो हम लोग चार दिवसीय 72 घंटे तक नौ अप्रैल से पूर्ण कार्य बहिष्कार करेंगे, जो 12 अप्रैल तक जारी रहेगा। इस बीच प्रशासन द्वारा अगर किसी कर्मचारी के ऊपर किसी भी तरह की कार्यवाई की जाएगी तो हम लोग तत्काल हड़ताल पर चले जाएंगे। धरने में निखिलेश सिंह, असगर मेंहदी, संजय यादव, हेमंत श्रीवास्तव, इंजीनियर रामनरायण यादव, महेंद्र यादव, अभिषेक श्रीवास्तव, संजय गुप्ता, अरविंद यादव, प्रभाकर सिंह, शिवशंकर, विरेंद्र पाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed