फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   पहले दिन एक भी दाना नहीं खरीदा गया गेहूं

पहले दिन एक भी दाना नहीं खरीदा गया गेहूं

Tue, 03 Apr 2018 12:46 AM IST
Updated Tue, 03 Apr 2018 12:46 AM IST
विज्ञापन
पहले दिन एक भी दाना नहीं खरीदा गया गेहूं

विज्ञापन
जौनपुर। जिले में पहले दिन एक भी दाना गेहूं की खरीद नहीं हुई है। वहीं कई केंद्रो पर ताले लटके रहे तो कईयों पर बोरा व पैसा नहीं रहा, जो क्रय केंद्र खुले रहे उन पर भी गेहूं की खरीद नहीं की गई है। जबकि गेहूं की खरीद करने के लिए आठ एजेंसियों के 129 क्रय केंद्र स्थापित किए गए हैं।
जिले में 62 हजार एमटी गेहूं खरीद करने का लक्ष्य रखा गया है। जिसे खरीदने के लिए आठ एजेंसियों के 129 गेहूं क्रय केंद्र खोले गए हैं। जिसमें विपणन शाखा के 24, पीसीएफ के 88,यूपी एग्रो के चार, यूपी पीसीयू के चार, कर्मचारी कल्याण निगम के तीन, एनसीसीएफ के तीन, नैफेड के दो व भारतीय खाद्य निगम के एक क्रय क्रद्र खोले गए हैं। इन क्रय केंद्रो द्वारा एक अप्रैल से लेकर 15 जून तक गेहूं की खरीद करनी है। एक अप्रैल को अवकाश रहने के कारण जिले में सोमवार से गेहूं खरीदने का कार्य शुरु हुआ। लेकिन किसी भी केंद्र द्वारा एक भी दाना गेहूं की खरीद नहीं की जा सकी है।हालत यह रही कि अधिकांश केंद्रो पर ताला लटका रहा। जबकि कई केंद्र खुले थे। लेकिन बोरा व पैसा नहीं रहने से गेहूं की खरीद नहीं कर सके। साधन सहकारी समिति भूइली के गेहूं क्रयकेंद्र का ताला नहीं खुला।जबकि साधन सहकारी समिति मुर्तजाबाद पर सन्नाटा पसरा रहा।यहां पैसा नहीं रहने से गेहूं की खरीद नहीं हो पाई। साधन सहकारी समिति रजनीपुर क्रय केंद्र खुला था। लेकिन पैसा व बोरा नहीं रहने से खरीद नहीं हुई। इसके अलावां कोठवार, शिकारपुर, चुरामनपुर,सरस्वती जमैथा, बीरीबारी, सुदनीपुर, नोनारी, रारीकला, जगापुर वनकट, बेलाव आदि क्रय केंद्रो पर न तो पैसा है और न हीं बोरा है।
विज्ञापन


बैंक बंद रहने से कई क्रय केंद्रो पर पैसा नहीं पहुंच पाया है। बैंक खुलते ही पैसा पहुंच जाएगा। बोरा सभी केंद्रो पर देर शाम तक पहुंचा दिया गया है। किसान अभी गेहूं की मड़ाई में जुटे हैं। एक भी केंद्र पर किसान गेहूं बेचने नहीं आए। जिससे खरीद नहीं हो सकी। वैसे सभी केंद्रो को खोलने का निर्देश दिया गया है। जांच के दौरान जो भी क्रय केंद्र बंद मिलेंगे। उनके विरुद्घ सख्त कार्रवाई की जाएगी।-आरपी मिश्र, एडीएम व गेहूं खरीद अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed