फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   धूम धाम से मनाई गई हनुमान जयंती

धूम धाम से मनाई गई हनुमान जयंती

Mon, 02 Apr 2018 12:28 AM IST
Updated Mon, 02 Apr 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
धूम धाम से मनाई गई हनुमान जयंती

विज्ञापन
जौनपुर। गोमती नदी के हनुमान घाट स्थित हनुमान मंदिर परिसर में मारुति नंदन का जन्मोत्सव मनाया गया। जेसीआई और श्री हनुमान जी शृंगार महोत्सव समिति की ओर से हनुमान का शृंगार किया गया। रात भर भजनों का गायन किया गया और भंडारा में बड़ी संख्या में आस्थावान शामिल हुए।
संस्था अध्यक्ष संतोष अग्रहरी एवं शृंगार समिति के अध्यक्ष विशाल वर्मा के प्रयास आयोजित भजन संध्या में मनोज प्रेमी ग्रुप के कलाकारों ने समा बांध दिया। राजेंद्र सिंह राज, अनील सोनी, धीरज सिन्हा, मृत्युंजय सिंह एवं संदीप पांडेय ने सुमधुर भजनों की प्रस्तुति की। मुख्य अतिथि नगर विकास मंत्री गिरीश चन्द्र यादव ने कलाकारों को सम्मानित किया। विशिष्ट अतिथि डा. क्षितिज शर्मा, अखिलेश जायसवाल रहे। संयोजक संदीप पांडेय, पूर्व मंडलाध्यक्ष राधेरमण जायसवाल, उप मंडलाध्यक्ष आलोक सेठ, पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र सेठ ने बधाई दी। मंडल समन्वयक राकेश जायसवाल, राजेंद्र सिंह एवं राकेश सोनी ने हनुमान जयन्ती के उद्देश्य पर प्रकाश डाला। बबलू सेठ, भइया लाल सेठ, अनील सेठ, ओमप्रकाश गुप्ता, आशुतोष जायसवाल ने सहयोग किया। इस अवसर पर चंद्रशेखर जायसवाल, कृष्ण कुमार जायसवाल, शशांक सिंह रानू, मिथलेश सिंह संजीव जायसवाल, कृष्ण गोपाल जायसवाल, अतुल गुप्ता, नीरज श्रीवास्तव, संतोष अग्रहरी, रंजीत सिंह सोनू उपस्थित रहे। संचालन संजय गुप्ता ने किया। धर्मेंद्र सेठ एवं विशाल वर्मा ने आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन

जेसीआई जौनपुर क्लासिक ने कदम शांति की ओर कार्यक्रम के तहत हनुमान जयंती पर शोभायात्रा निकाली। यात्रा का स्वागत स्वागत हरलालका रोड़ किया गया। अध्यक्ष मधुसूदन बैंकर, हसन अब्बास, कोषाध्यक्ष राजेश अग्रहरी, श्याम जी सेठ, राजकुमार कश्यप, नीरज अग्रहरी, संजीव साहू, विनोद गुप्ता, यश बैंकर, गणेश साहू मौजूद रहे। विसर्जन घाट के पास नखास रोड की सफाई की गई। चेयर पर्सन रेनू बैंकर ने कहा कि स्वच्छता का स्वास्थ्य का गहरा संबंध है। उधर, कोतवाली के सामने हनुमान मंदिर पर भंडारे का आयोजन राकेश कुमार जायसवाल, कृपा शंकर श्रीवास्तव, सुनील जायसवाल, राजकुमार पटवा, जगदीश गुप्ता, संतोष जायसवाल, राजेश कुमार उमरवैश्य, सुभाष जायसवाल के सहयोग से किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed