फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   क्रय केंद्रों पर संसाधन नहीं तो कैसे होगी गेहूं की खरीद

क्रय केंद्रों पर संसाधन नहीं तो कैसे होगी गेहूं की खरीद

Mon, 02 Apr 2018 12:31 AM IST
Updated Mon, 02 Apr 2018 12:31 AM IST
विज्ञापन
क्रय केंद्रों पर संसाधन नहीं तो कैसे होगी गेहूं की खरीद
दो दिन से नहीं हो रही गेहूं खरीद - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
जौनपुर। जिले में गेहूं की खरीद दो अप्रैल से करने का भले ही दावा किया जा रहा है। लेकिन अधिकांश गेहूं क्रय केंद्रो पर न तो बोरा व झरना है और न ही पैसा उपलब्ध है।पीसीएफ के एक भी केंद्र पर पैसा,बोरा व झरना उपलब्ध नहीं है। जबकि गेहूं की खरीद करने के लिए पीसीएफ के 88 क्रय केंद्र खोले गए हैं। इन केद्रों पर पहले दिन गेहूं की खरीद होना मुश्किल है।जिले में गेहूं खरीद करने के लिए कुल 129क्रय केंद्र खोले गए हैं।
जिले में 62 हजार एमटी गेहूं खरीद करने का लक्ष्य रखा गया है। जिसे खरीदने के लिए आठ एजेंसियों के 129 गेहूं क्रय केंद्र खोले गए हैं। जिसमें विपणन शाखा के 24, पीसीएफ के 88,यूपी एग्रो के चार, यूपी पीसीयू के चार, कर्मचारी कल्याण निगम के तीन, एनसीसीएफ के तीन, नैफेड के दो व भारतीय खाद्य निगम के एक क्रय क्रद्र खोले गए हैं। इन क्रय केंद्रो द्वारा एक अप्रैल से गेहूं की खरीद करनी थी। लेकिन अवकाश रहने के कारण गेहूं की खरीद दो अप्रैल से शुुरु होनी है।लेकिन इसमें से पीसीएफ के एक भी केंद्र पर पैसा, बोरा व झरना उपलब्ध नहीं है। जिसमें करंजाकला ब्लाक के कोठवार व शिकारपुर, बक्शा ब्लाक के चुरामनपुर,सिरकोनी ब्लाक के सरस्वती जमैथा, डोभी ब्लाक के बीरीबारी, मड़ियाहूं ब्लाक के सुदनीपुर, रामपुर ब्लाक के नोनारी, बदलापुर ब्लाक के रारीकला, महराजगंज ब्लाक के जगापुर वनकट, मुफ्तीगंज ब्लाक के बेलाव आदि क्रय केंद्रो पर पैसा व बोरा नहीं है। जिससे इन केंद्रो द्वारा दो अप्रैल को गेहूं की खरीद कर पाना मुमकिन नहीं दिख रहा है।
विज्ञापन

कोट:
बैंक बंद रहने से कई केंद्रो पर पैसा नहीं पहुंच पाया है। छुट्टी रहने के कारण जिन केंद्रो पर बोरा उपलब्ध नहीं हो पाया वहां दो अप्रैल को पैसा व बोरा उपलब्ध करा दिया जाएगा।-महेश कुमार श्रीवास्तव, जिला खाद्य विपणन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed