{"_id":"5abe84ed4f1c1bed618b4926","slug":"152243557414-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांसद और विधायक ने सुनी ग्रामीणों की समस्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांसद और विधायक ने सुनी ग्रामीणों की समस्या
Updated Sat, 31 Mar 2018 12:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महराजगंज। क्षेत्र के बाभनपुर गांव में शुक्रवार को जौनपुर के सांसद केपी सिंह और बदलापुर के विधायक रमेश मिश्रा ने चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं।
बाभनपुर निवासी मुन्नी देवी ने आरोप लगाया की ब्लाक कर्मचारियों और ग्राम प्रधान की मिली भगत से अपात्रों को आवास दिया जा रहा है। वह पात्र थी सूची से नाम काट दिया गया। दीपा गौड़ ने बिजली फ्रेंचाइजी ठेकेदार पर आरोप लगाया कि 500 रुपया मीटर लगाने के नाम पर वसूला जा रहा है। वही बाभनपुर निवासी रीता देवी गांव में शौचालय बनाने की मांग उठाई। बेसार, बाबूगंज, बनबीरपुर गांव के लोगों ने विडियो और सेक्रेटरी पर आवास, शौचालय के नाम पर धन उगाही का आरोप लगाया। सांसद केपी सिंह और विधायक रमेश मिश्रा ने मीटर के नाम पर वसूली करने वाले ठेकेदार पर एसओ सुजानगंज को जांच कर मुकदमा दर्ज करने का निर्देश दिया। शिकायतों की जांच कर कार्यवाही का आश्वासन दिया। इस मौके पर सांसद केपी सिंह ने कहा सरकार गरीबों के हित को देखते हुए शौचालय, प्रधानमंत्री आवास,पेंशन योजना के तहत विकास कर रही है। सरकार गरीबों के विकास के लिए और योजना शुरू करने जा रही है। जिसमें हर गरीबों को रहने के लिए आवास ,सड़क, बिजली की समस्या दूर होगी। इस मौके पर बदलापुर एसडीएम रमापति बिंद, पीडब्ल्यूडी के जेई, बीडियो सतीश पांडेय ,पंकज मिश्र, राजेश्वरी सिंह, सुरेश चौहान, लक्ष्मी कांत उपाध्याय, रामसमुझ उपाध्याय आदि मौजूद थे।