फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   पेड़ की कटाई रोकने के लिए एसडीएम को सौंपा पत्रक

पेड़ की कटाई रोकने के लिए एसडीएम को सौंपा पत्रक

Sat, 31 Mar 2018 12:11 AM IST
Updated Sat, 31 Mar 2018 12:11 AM IST
विज्ञापन
पेड़ की कटाई रोकने के लिए एसडीएम को सौंपा पत्रक
मीरगंज। गोपालापुर-रनापुर-सिरौली गांव में ग्रामीण सड़क का निर्माण कार्य गांव के लोगों के विवाद के कारण फंस गया है। चार किमी सड़क सिर्फ साढे़ तीन किमी ही बन पा रही है। सिरौली गांव की कुछ बस्ती सड़क से नहीं जुड़ पा रही है। ग्रामीणों का आरोप है की कुछ लोग चौड़ी बन रही सड़क का विरोध कर रहे है। पीडब्लूडी से मुआवजे की मांग करके निर्माण नहीं होने दे रहे है।
विज्ञापन

शासन ने गोपालापुर पावर हाउस से होते हुए रनापुर, सिरौली गांव तक 4 किमी सडक निर्माण के लिए एक करोड 83 लाख 44 हजार का बजट स्वीकृत हुआ है। निर्माण कार्य भी शुरु करा दिया गया था। सिरौली गांव में लगभग 400 मीटर सड़क निर्माण का विरोध गांव के कुछ लोग कर रहे हैं। उनका कहना है कि सडक ज्यादा चौडी बन रही है. जिससे काश्तकारों की जमीन का नुकशान होगा। जब की एक लाठा की जगह पर सड़क पौने चार मीटर चौडी बनाई जा रही है। जिसके बाद पीडब्लुडी ने आगे काम कराने से मना कर दिया। काम बंद होने से सिरौली गांव के लोगों को सीधा कटवार व निगोह से जुडने का रास्ता अवरुद्ध हो रहा है। अवर अभियंता ओपी प्रसाद का कहना है की ग्रामीण सडक में मुआवजे का प्रावधान नहीं है। काश्तकारों के मौखिक सहमति के बाद निर्माण शुरु कराया गया था। कुछ लोग अडंगा डाल कर सडक निर्माण नहीं होने दे रहे है।
विज्ञापन

पेड़ की कटाई रोकने के लिए पत्रक
सुरेरी। क्षेत्र के भानपुर गांव निवासी कलंदर ने उप जिलाधिकारी मडिय़ाहूं को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि गांव के ही कुछ मनबढ़ किस्म के लोग भीटा खाते की जमीन पर लगे पेड़ को काट रहे हैं। काफी संख्या में नीम के पेड़ की कटाई कर उठा ले गए। अब भी हरे पेड़ों की कटाई कर रहे हैं। जिसकी शिकायत स्थानीय पुलिस से कई बार की गई लेकिन पुलिस कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को ही परेशान करने लगी। जिसकी शिकायत कलिंदर द्वारा उप जिलाधिकारी मडिय़ाहूं से की गई। जिसको गंभीरता से लेते हुए उपजिलाधिकारी मडियाहूं ने थानाध्यक्ष सुरेरी को निर्देशित किया कि हरे पेड़ों की कटाई तत्काल रोके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed