फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   ...तो घर-घर नहीं उठता 24 वार्डों में कूड़ा!

...तो घर-घर नहीं उठता 24 वार्डों में कूड़ा!

Sat, 31 Mar 2018 12:11 AM IST
Updated Sat, 31 Mar 2018 12:11 AM IST
विज्ञापन
...तो घर-घर नहीं उठता 24 वार्डों में कूड़ा!
जौनपुर। नगर पालिका क्षेत्र गंदगी एवं कूड़े से पट गया है। जहां देखिए वहीं कूड़ा पड़ा हुआ है। शहर के 39 वार्डों में तकरीबन 100 मीट्रिक टन कूड़ा प्रतिदिन निकलता है। इसका निस्तारण होने की बजाय सड़कों के किनारे ही इसे फेंका जा रहा है। हाईकोर्ट की मनाही के बावजूद भी रात में सड़क के किनारे कूड़ें में आग लगा दी जाती है। जिसके प्रदूषण से आम नागरिक परेशान हैं। तकरीबन 3 लाख आबादी वाले नगर पालिका क्षेत्र में 39 वार्ड हैं। जिसमें 8 नए वार्डों में न तो कोई सफाईकर्मी तैनात है और न ही कोई सफाई कार्य ही होता है। जबकि इन वार्डों में सभासद निर्वाचित हुए हैं।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार शहर से लेकर गांव तक स्वच्छता का ढिंढोरा पीट रही है। सूबे की सभी नगर पालिकाओं को इस पर काम करने का निर्देश है। लेकिन नगर विकास राज्यमंत्री के अपने ही क्षेत्र में सफाई का कागजी थोड़ा दौड़ाया जा रहा है। नगर पालिका परिषद 24 वार्डों में डोर टू डोर कूड़ा उठाने का दावा तो कर रही है लेकिन सफाई व्यवस्था पर नजर डाले तो हर तरफ गंदगी और कूड़े का ढेर ही नजर आ रहा है। न तो कूड़ा डोर टू डोर उठाया जा रहा है और न ही उसका निस्तारण ही समुचित तरीके से हो रहा है। कहने को तो तकरीबन 450 सफाईकर्मी तैनात हैं जिसमें 250 स्थाई और 200 करीब ठेके पर हैं। इसमें 50 से करीब ऐसे सफाईकर्मी हैं तो कभी आते ही नहीं। कुछ अधिकारियों की बेगारी करते तो कुछ अफसरों के इर्द गिर्द मंडराते रहते हैं। जगह-जगह कूड़े से लोगों को दिक्कत हो रही है और गंदगी फैल रही है।
विज्ञापन


8 वार्डों में नहीं होती सफाई
जौनपुर। नगर पालिका में पहले 31 वार्ड थे। चुनाव में संख्या बढ़कर 39 हो गई। इसमें 8 वार्ड ऐसे हैं जहां ग्राम प्रधान हैं और सभासद का भी निर्वाचन हो चुका है। न तो ग्राम पंचायत से सफाई हो रही है और न ही नगर पालिका ही सफाई करा रहा है। एक-दूसरे के चक्कर में लोगों को दिक्कत हो रही है और लोग गंदगी से परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या कहते हैं लोग
जौनपुर। शकरमंडी निवासी राजेश विश्वकर्मा का कहना है कि सफाई की हालत बदतर है। सफाई करने 10 बजे कभी कभार आते हैं। कई-कई दिनों तक कूड़ा पड़ा रहता है। गूलरघाट निवासी कश्यप कुमार का कहना है कि शहर में मोहल्ले तो दूर बाजार में भी कूड़ा जगह-जगह पड़ा रहता है। कूड़ा उठता नहीं है। इसके लिए नगर पालिका जिम्मेदार है। सफाई नहीं होने से संक्रामक रोग फैल सकता है। मनोज निषाद का कहना है कि नगर विकास राज्यमंत्री क्षेत्र के विधायक हैं जब उनके इस शहर की यह हालत है तो अन्य जगहों पर क्या स्थिति होगी।


24 वार्डों में डोर टू डोर कूड़ा अपने संसाधन से नगर पालिका उठा रही है। 28 वार्डों को ओडीएफ किया गया है। जिसमें 4 में काम अभी चल रहे हैं। तकरीबन 82 मीट्रिक टन से अधिक 31 वार्डों में कूड़ा प्रतिदिन निकलता है। इसके निस्तारण की कोई अभी व्यवस्था नहीं है। लेकिन इसे हाइवे के किनारे शहर से बाहर गिराया जाता है।
कृष्ण चंद्र, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद, जौनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed