{"_id":"5abd3ae24f1c1bcf618b4666","slug":"152235108115-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घरेलू हिंसा रोकने के लिए लोगों को दिलाया शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घरेलू हिंसा रोकने के लिए लोगों को दिलाया शपथ
Updated Fri, 30 Mar 2018 12:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केराकत विकासखंड सभागार में महिला समाख्या एवं बाल विकास विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित सम्मेलन में सामाजिक स्तर पर महिलाओं की सहभागिता सुनिश्चित करने पर चर्चा हुई। उपस्थित लोगों को घरेलू हिंसा और बाल विवाह रोकने के लिए शपथ दिलाई गई।
सम्मेलन का शुभारंभ जिला कार्यक्रम समन्वयक महिला समाख्या रजनी सिंह और खंड विभाग अधिकारी राजीव मिश्र ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। महिला समाख्या की टीम द्वारा घरेलू हिंसा, बाल विवाह एवं स्वच्छता पर नाटक प्रस्तुत किया गया। वक्ताओं ने बताया कि महिला समाख्या एवं बाल विकास विभाग यूनीसेफ के सहयोग से 21 विकासखंड के प्रत्येक ग्राम पंचायतों में महिला एवं बाल अधिकार मंच का गठन किया जा रहा है। खंड विकास अधिकारी राजीव मिश्र ने महिला के प्रयास की सराहना की। कहा कि निश्चित ही महिलाओं के लिए यह प्रयास सार्थक होगा। समारोह को एडीओ पंचायत, सन्नो राय, इंस्पेक्टर शशिभूषण राय, वंदना मौर्या, अभिषेक, मंजू, रेनू, रेखा, साधना, सुषमा, अर्चना मौजूद रहीं। संचालन ऊषा शर्मा ने किया।