{"_id":"5abbeb5f4f1c1be5298b4731","slug":"152226518915-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ेराकत से गायब बोलेरो पंजाब से बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ेराकत से गायब बोलेरो पंजाब से बरामद
Updated Thu, 29 Mar 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जौनपुर। केराकत कोतवाली क्षेत्र के कुसरना गांव से 12 मार्च को गायब बोलेरो गाड़ी को पुलिस ने पंजाब प्रांत के जालांधर शहर में स्थित एक पार्किंग से बरामद की है। हालांकि गाड़ी गायब करने वाले चालक को पुलिस नहीं पकड़ सकी है।
कोतवाली क्षेत्र के कुसरना गांव निवासी शिक्षक राजेन्द्र सिंह की बोलेरो गाड़ी पंजाब के अमृतसर निवासी गोलू उर्फ गोल्डी चलाता था। 12 मार्च को वह गाड़ी लेकर गायब हो गया। उसका मोबाइल भी बंद हो गया। एक दिन इंतजार करने के बाद राजेंद्र ने 13 मार्च को उसके खिलाफ केस दर्ज कराया। कोतवाल शशिभूषण राय अपनी टीम के साथ अमृतसर स्थित चालक के घर पहुंची तो वह मौके पर नहीं मिला। लेकिन उसे भनक लग गई थी कि पुलिस उसका पीछे करते पंजाब आ चुकी है। उसने जालांधर शहर में स्थित एक पार्किंग में गाड़ी पार्क कर दिया और फरार हो गया। जहां से पुलिस ने गाड़ी बरामद कर ली। पुलिस ने चालक के खिलाफ गाड़ी चोरी का केस दर्ज किया है।