फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   धूल और गंदगी से परेशान व्यपारियों ने किया प्रदर्शन

धूल और गंदगी से परेशान व्यपारियों ने किया प्रदर्शन

Thu, 29 Mar 2018 12:55 AM IST
Updated Thu, 29 Mar 2018 12:55 AM IST
विज्ञापन
धूल और गंदगी से परेशान व्यपारियों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
जलालपुर। क्षेत्र के वाईपास जलालपुर स्थित तिराहा के पास उड़ रही धूम और सड़क पर बिखरी गिट्टी से हो रही परेशानी को लेकर बुधवार को व्यापार मंडल अध्यक्ष पवन गुप्ता के नेतृत्व में व्यपारियों ने प्रदर्शन किया। व्यपारियों का कहना है कि एक वर्ष पूर्व जलालपुर चौराहा से वाईपास तक सड़क की एक पटरी खोद कर कई महीनों तक छोड़ दी गई है। कई महीनों से गिट्टी फैला कर छोड़ा गया है। ठेकेदार निर्माण कार्य नहीं करा रहा है और न तो पानी का छिड़काव ही समुचित कराया जा रहा है। जिससे धूल मिट्टी उड़ रही है और लोगों का सड़क के किनारे बैठना दूभर हो गया है। एक वर्ष से सड़क पर धूल मिट्टी उड़ने के कारण सड़क के किनारे घरों में रहने वाले बच्चे,बूढ़े, जवान सभी बीमारी की चपेट में आ रहे हैं। खिड़की दरवाजा चौबीसों घण्टा बन्द रखने के बावजूद भी धूल से निजात नहीं मिल रहा है। दुकानों के भीतर रखे हुए खाद्य पदार्थ एव कपड़ा आदि समान धूल से खराब हो जा रहे है। वाईपास तिराहा पर सड़क की गिट्टी उखड़ कर कस्वा मार्ग पर फैल गयी हैं। जिसपर फिसल कर आए दिन बाइक सवार चोटिल हो रहे है। मंगलवार को देर शाम बाजार के व्यवसायी राजेश गुप्ता बाइक से सड़क पर बिखरी गिट्टी पर गिर कर गम्भीर रूप से घायल हो गए। जिससे व्यपारि काफी आक्रोशित हो गए। प्रदर्शन के कुछ देर बाद सड़क निर्माण में लगे कर्मचारी ने मशीन से तिराहे पर फैली गिट्टी को साफ करवाया लेकिन गिट्टी पूरी तरह साफ नहीं हुई। व्यपारियों का कहना है कि इस समस्या का शीघ्र निराकरण नहीं हुआ तो जिलाधिकारी कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन किया जएगा। इस मौके पर रतन गुप्ता,जनार्दन, मो. इनाम, गणेश, संजय गुप्ता, राजेश सिंह, मदन सेठ, मुकेश गुप्ता, राजेश गुप्ता, ज्ञानदास मौर्य, शोभनाथ गुप्ता, बचाऊ सोनकर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed