{"_id":"5abbea604f1c1bea298b4632","slug":"15222649338-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आश्वासन के बाद शिक्षकों का मूल्यांकन बहिष्कार समाप्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आश्वासन के बाद शिक्षकों का मूल्यांकन बहिष्कार समाप्त
Updated Thu, 29 Mar 2018 12:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जौनपुर। मानदेय भुगतान के आश्वासन बाद वित्तविहीन विद्यालयों के शिक्षकों ने बुधवार को मूल्यांकन बहिष्कार समाप्त कर दिया। मंगलवार को विधान परिषद में में उप मुख्यमंत्री ने मानदेय दिए जाने का आश्वासन दिया।
प्रांतीय निर्देश के बाद शिक्षकों ने बुधवार को 12 वें दिन अपना बहिष्कार वापस ले लिया। एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत का जश्न मनाया। जनपद में गठित संयुक्त मोर्चा के संयोजक व माध्यमिक वित्तविहीन प्रधानाचार्य महासभा के प्रांतीय प्रधान महासचिव अखिलेश सिंह के नेतृत्व में जनक कुमारी इंटर कालेज मूल्यांकन केंद्र पर के प्रवेश द्वार पर पहले दिन से ही शिक्षक मूल्यांकन का बहिष्कार कर रहे थे। संघ के प्रांतीय प्रधान महासचिव अखिलेश सिंह ने बताया कि मंगलवार को विधान परिषद के सदन में महासभा के प्रदेश अध्यक्ष व लखनऊ के शिक्षक विधायक उमेश द्विवेदी व प्रधानाचार्य महासभा के प्रदेश अध्यक्ष व शिक्षक विधायक संजय मिश्र ने सदन मानदेय का मुद्दा उठाया। सपा सरकार द्वारा दिए जाने वाले मानदेय को बंद करने का मुद्दा उठाया। मानदेय देंने की मांग को लेकर हंगामा खड़ा कर दिया। हंगामें के बाद सदन में ही डिप्टी सीएम ने मानदेय देने का आश्वासन दिया। प्रांतीय नेतृत्व के निर्देश पर शिक्षको ने बुधवार को बहिष्कार समाप्त कर खुशी जताई। इस मौके पर कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष छोटेलाल यादव, जिलाध्यक्ष मंगरु राम मौर्य, राजेश मिश्र, श्रधेय गुप्त,प्रकाश चन्द पाल, नन्हकऊ गुप्ता, लालचंद विश्वकर्मा, श्यामधर मिश्र, सुनील शुक्ला, विकास सिंह, शशि शेखर मिश्र, बृजलाल, राजेन्द्र प्रसाद यादव, सूर्यनाथ यादव, रविकांत दुबे, क्षमानाथ यादव, कृष्णदत्त यादव, अंकुर द्विवेदी आदि प्रमुख थे। शरद कुमार सिंह ने किया।