{"_id":"5aba96104f1c1bbf088b78b2","slug":"152217781311-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुद समाज में पहचान बनाने की जरुरत:","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुद समाज में पहचान बनाने की जरुरत:
Updated Wed, 28 Mar 2018 12:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
डोभी/ जौनपुर। विकास खंड सभागार में मंगलवार को महिला समाख्या एवं बाल कल्याण विभाग के शिविर में महिला समाख्या की जिला कार्यक्रम समन्वयक रजनी सिंह ने कहा कि महिलाओं को समाज में खुद पहचान बनानी होगी। महिला हिंसा रोकने के लिए समाज को आगे आना होगा।
उन्होंने कहा कि प्रदेश के 19 जनपदों में महिला समाख्या कार्य कर रहा है। इसके तहत पंजीकृत श्रमिकों के लिए आवास दिलवाने के साथ-साथ बाल विवाह बालश्रम को रोकना ही प्राथमिकता है। घरेलू हिंसा और मानव तस्करी बाल शोषण का समाज में विरोध होना चाहिए। कई समूहों के माध्यम से 884 महिलाएं अप्रत्यक्ष रूप से जुड़ी हैं। महिला एवं बाल अधिकार मंचन का गठन किया गया है। समारोह को एडीओ पंचायत राज बहादुर सिंह, सुरेश राम एडवोकेट हाई कोर्ट , एसआई मो. हसीब अंसारी ,राम किशुन सिंह सुबाष यादव एडीओ कोआपरेटिव, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डोभी के पर्यवेक्षक प्रमोद कुमार, धीरेन्द्र सिंह, डब्वल प्रधान, सूर्य प्रकाश, हरी प्रकाश, प्रमोद , मंजू, सुषमा, रेखा, पूनम, रेनू, अंजू आदि ने संबोधित किया। संचालन उषा शर्मा ने किया।