{"_id":"5aba960a4f1c1bc1208b47ce","slug":"15221778073-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भक्ति गीतों के साथ नवरात्रि महोत्सव का हुआ समापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भक्ति गीतों के साथ नवरात्रि महोत्सव का हुआ समापन
Updated Wed, 28 Mar 2018 12:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चैत्र नवरात्र के पश्चात दशमी को आयोजित होने वाले खानापट्टी महोत्सव में गांव के डीह ग्राम देवता को पूजने की परम्परा कई वर्षो से चली आ रही है। इसी क्रम में मंगलवार को गांव के नटकावीर डीहबाबा मंदिर परिसर में ग्राम महोत्सव का आयोजन किया गया। पुरोहित महेंद्र उपाध्याय, अखिलेश शुक्ला के देखरेख में डीहबाबा के पूजन अर्चन के साथ सुंदरकांड का संगीतमय पाठ हुआ। जन कल्याण के लिए आयोजित महायज्ञ में यजमान कृष्ण प्रताप सिंह, हरपूजन सिंह, पंकज सिंह, राघवेंद्र सिंह ने आहुति दी। आल्हा सम्राट फौजदार सिंह ने अलग अंदाज में आल्हा सुनाकर समा बाँध दिया। भंडारे में भारी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम के आयोजक दिनेश सिंह ने आगन्तुकों का स्वागत किया। इस मौके पर आनन्द सिंह, अलगू, वीरेन्द्र सिंह, महेंद्र सिंह, राकेश सिंह, शिवपूजन, त्रिवेणी सिंह, फौजी आशीष सिंह, अश्वनी सिंह, सौरभ सिंह, अंकुर सिंह, अखिलेश सिंह, शिवानन्द सिंह आदि मौजूद रहे।
सिकरारा क्षेत्र के खानापट्टी गांव में मंगलवार को आयोजित ग्राम महोत्सव पर गांव के डीह ग्राम देवता के पूजन अर्चन के साथ लोगों के सुख शांति व समृद्धि की कामना की। महायज्ञ में बड़ी संख्या में लोगों ने आहुति दी। आल्हा सम्राट फौजदार सिंह के रोमांचक गीत प्रस्तुत किया। भण्डारे में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।