फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   हड़ताल से 600 करोड़ का कारोबार हुआ प्रभावित

हड़ताल से 600 करोड़ का कारोबार हुआ प्रभावित

Tue, 27 Mar 2018 12:45 AM IST
Updated Tue, 27 Mar 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
हड़ताल से 600 करोड़ का कारोबार हुआ प्रभावित
हड़ताल

विज्ञापन
जौनपुर। बैंकिंग उद्योग के समान पेंशन स्कीम लागू करने आदि मांगों को लेकर काशी गोमती संयुक्त ग्रामीण बैंक के कर्मियों ने सोमवार को हड़ताल किया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्रीय कार्यालय सिविल लाइंस में सभा कर मांगों को पूरा करने की आवाज बुलंद की। उनके हड़ताल करने से 600 करोड़ का कारोबार प्रभावित हुआ। वहीं उक्त बैंक के सभी शाखाओं में ताला लटका रहा। जिससे उपभोक्ताओं को दिक्कत का सामना करना पड़ा।

अध्यक्ष अश्वनी कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि राष्ट्रीय ग्रामीण बैंक की स्थापना समय की मांग है। सरकार के अधिकतर कार्य हम करते हैं। बावजूद इसके सरकार द्वारा हम उपेक्षित हैं। जिसका कारण है कि हमारी मांगों को पूरा नहीं किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बैंकिंग उद्योग के समान पेंशन स्कीम लागू करने, समान पदोन्नति नीति लागू करने, 56 ग्रामीण बैंक को मिलाकर राष्ट्रीय ग्रामीण बैंक का गठन करने, मृतक आश्रित सेवा योजना लागू करने, समान भत्ते व सुविधाएं देने आदि 11 सूत्रीय मांगों को पूरा करने की आवाज बुलंद की जा रही है। लेकिन अभी तक उनको पूरा नहीं किया गया है। पूर्व अध्यक्ष नरेंद्र कुमार मिश्र व केंद्रीय पार्षद शकील अहमद ने कहा कि सेवा निवृत्त के बाद लगभग 20 हजार बैंक कर्मी पेंशन नहीं मिलने से भूखमरी के कगार पर हैं। हड़ताल करने वालों में पूर्व अध्यक्ष नरेंद्र कुमार मिश्र, पीेके सिंह, अशफाक अहमद, डा.आरपी सिंह, गुलजार राम, अशोक शर्मा, चंद्रभूषण मिश्र, रमेशचंद्र सिंह, डीके विश्वकर्मा, बालेंदु भूषण सिंह, मदनमोहन जायसवाल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed