{"_id":"5ab943aa4f1c1b334e8b47a0","slug":"152209118117-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व मंत्री ललई की प्रतिष्ठा दाव पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व मंत्री ललई की प्रतिष्ठा दाव पर
Updated Tue, 27 Mar 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जौनपुर। विकास खंड सुईथाकला में सपा के ब्लाक प्रमुख मिथिलेश यादव के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव के बैठक की तिथि डीएम ने तय कर दी है। एसडीएम शाहगंज की अध्यक्षता में 16 अप्रैल को 11 बजे से बैठक बुलाई गई है। तिथि तय होने के बाद ही गहमागहमी तेज हो गई है। दोे विधायकों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई है।
ब्लाक प्रमुख मिथिलेश यादव शाहगंज विधायक एवं पूर्व मंत्री शैलेंद्र यादव ललई के करीबी माने जाते हैं। बदलापुुर विधायक रमेश मिश्र का समर्थन अविश्वास प्रस्ताव लाने वाले को है। ऐसे में राजनैतिक गहमागहमी कुछ ज्यादा ही बढ़ गई है। सवायन गांव पंचायत की क्षेत्र पंचायत सदस्य कविता वर्मा के साथ 66 क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने लामबंद होकर जिलाधिकारी अरविंद मल्लपा बंगारी को पत्रक सौंपा था । जिलाधिकारी ने 16 अप्रैल को विकास खंड मुख्यालय पर बैठक की तिथि तय किया है। दो वर्ष पूर्व मिथिलेश यादव 93 क्षेत्र पंचायत सदस्यों में से 57 मत पाकर निर्वाचित घोषित हुए थे। शिवप्रसाद यादव 32 मत पाएं थे। चार मत निरस्त हुआ था । उस समय सपा की प्रदेश में सरकार थी। और विधायक शैलेंद्र यादव ललई ऊर्जा राज्यमंत्री थे।