{"_id":"5ab943984f1c1b51408b5327","slug":"152209116312-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईटीआई कालेज में फर्स पर बैठाकर कराई जा रही परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईटीआई कालेज में फर्स पर बैठाकर कराई जा रही परीक्षा
Updated Tue, 27 Mar 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
जमीन पर परीक्षा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
करंजाकला। सिद्दीकपुर स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (राजकीय आईटीआई) कालेज परिसर में बैठने के लिए सीट की व्यवस्था नहीं होने के कारण छात्रों की फर्श पर बैठाकर प्रायोगिक परीक्षा कराई जा रही है। परीक्षा में 400 छात्र शामिल हो रहे हैं। कालेज ने सेंटर तो ले लिया लेकिन छात्रों को बैठने के लिए कोई व्यवस्था नहीं किया। जिसके कारण छात्रों को सुबह 9.30 बजे से शाम पांच बजे तक जमीन पर बैठकर परीक्षा देनी पड़ी।
राजकीय आईटीआई कालेज सिद्दीकपुर परिसर में 12 ट्रेडों की प्रायोगिक परीक्षाएं 26 मार्च से शुरू हुई। परीक्षा में शाहगंज आईटीआई कालेज के180, उसरावं कालेज के 150 और सिद्दीकपुर कालेज के 70 छात्र परीक्षा में शामिल हो रहे हैं। इलेक्ट्रानिक, इलेक्ट्रीशियन, बेल्डर, फैशन टेक्नोलाजी समेत12 ट्रेड के छात्र शामिल हो रहे हैं। राजकीय आईटीआई कालेज ने सेंटर तो लिया लेकिन छात्रों को बैठने के लिए कोई व्यवस्था नहीं की। जिसके चलते छात्रों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। 27 मार्च को होने वाली परीक्षा के लिए भी कोई व्यवस्था नहीं किया गया। दो दिन तक चलने वाली इस परीक्षा के लिए प्रधानाचार्य आरपी यादव नोडल अधिकारी बनाए गए हैं। प्रधानाचार्य की गैरमौजूदगी में सोमवार को पहले दिन फोरमैन बीबी सिंह की देखरेख में परीक्षा कराई गई। बीबी सिंह ने बताया कि छात्रों की संख्या अधिक होने के कारण कुछ छात्रों को नीचे बैठाकर परीक्षा कराई जा रही है।
पूविवि की परीक्षा में पकड़े गए छह नकलची
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय की परीक्षा में सोमवार को विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर नकल करते छह छात्र पकड़े गए। जिनके रस्टीकेशन करने के बाद विश्वविद्यालय को सूचना दे दी गई।टीडी कालेज केंद्र पर पहली पाली की परीक्षा में एक छात्र अनुचित साधन के साथ पकड़ा गया। आंतरिक उड़ाकादल ने छात्र रस्टीकेशन कर दिया। बिहारी महिला महाविद्यालय मछलीशहर में उड़ाकादल टीम ने चार छात्रों को नकल करते पकड़ा। पकड़े गए छात्रों का रस्टीकेट कर दिया। राजा हरपाल सिंह पीजी कालेज सिंगरामऊ परीक्षा केंद्र पर प्रथम पाली में बीएससी प्रथम वर्ष भौतिक विज्ञान तृतीय प्रश्न पत्र में हस्तलिखित सामग्री के साथ नकल करते हुए एक छात्रा को आंतरिक उड़ाकादल ने पकड़ा। यह जानकारी कालेज के प्राचार्य डा. एनके सिंह ने दी।