फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   राज्यमंत्री ने मृतक व घायलों के आश्रितों को दिया चेक

राज्यमंत्री ने मृतक व घायलों के आश्रितों को दिया चेक

Mon, 26 Mar 2018 12:31 AM IST
Updated Mon, 26 Mar 2018 12:31 AM IST
विज्ञापन
राज्यमंत्री ने मृतक व घायलों के आश्रितों को दिया चेक

विज्ञापन
जौनपुर। राज्यमंत्री नगर विकास, आभाव सहायता एवं पुनर्वास गिरीश चंद्र यादव ने रविवार को पिछले दिनों गौरयाडीह में हुई दुर्घटना में मारे गये एवं घायलों के परिवार वालों को मुख्यमंत्री की ओर से दी गई सहायता राशि का चेक दिया। इस दौरान मुख्यमंत्री की ओर से मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये एवं घायलों के परिजनों को 50-50 हजार रुपये की तात्कालिक सहायता दिये जाने हेतु चेक प्रदान किया गया।

गौरयाडीह में टेंपों व ट्रक के बीच हुई दुर्घटना में कुल 11 लोगो की मृत्यु हो गयी थी। जबकि 5 लोग घायल हो गये थे। सहायता राशि का चेक पाने वालों में मृतकों के आश्रित गौरैयाडीह निवासी चमेला देवी पत्नी भोलानारथ,रीतू सरोज पत्नी दिनेश, इन्द्रावती पत्नी गुलाब, लखपत्ती पत्नी स्व. छट्टू , पारो पुत्री अजय, निर्मला देवी पत्नी रमेश, नीलू सरोज पत्नी और भीखपुर गांव निवासी ओमप्रकाश व अंशू सरोज पुत्र ओमप्रकाश तथा भैरोपुर निवासी फुलादेवी पत्नी रामलाल को दो-दो लाख रुपया का चेक दिया गया।वहीं घायलों के आश्रित भैरोपुर निवासी दीपक पुत्र राम समुझ व राजकुमारी पत्नी भाईलाल और गौरयाडीह निवासी रंजना पत्नी राजू, रामप्यारी पत्नी लाल बहादुर, गुड्डी पत्नी स्व. दिलीप को 50-50 हजार की सहायता राशि चेक के माध्यम से दी गई। इस अवसर पर सांसद केपी सिंह, पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह व सीमा द्विवेदी, उपजिलाधिकारी मछलीशहर विमल कुमार दुबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed