{"_id":"5ab7ee614f1c1b3d1a8b55bc","slug":"152200381020-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रमिया के डरिया मईया झुलेली झुलनवा...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रमिया के डरिया मईया झुलेली झुलनवा...
Updated Mon, 26 Mar 2018 12:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जौनपुर। नवरात्र के अंतिम दिन देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं की सुबह से देर रात तक लंबी कतारें लगी रहीं। भोर में मां शीतला धाम चौकिया और मां मैहर मंदिर के पट खुला। उसके बाद से लगातार दर्शन-पूजन चलता रहा। देवी के नौवें स्वरूप महागौरी और सिद्धिदात्री की पूजा की गई। कलश पूजन किया और हवन किया गया।
दर्शन पूजन के लिए खोल दिए गए थे। अष्टमी और नवमी तिथि एक साथ होने के कारण रविवार को अष्टम महागौरी और नवम सिद्धिदात्री की पूजा एक ही दिन की गई। घरों में हवन और कुंवारी कन्या पूजन के साथ नवरात्र का समापन हुआ। व्रती महिलाओं ने कुंवारी कन्याओं को भोजन कराया और दक्षिणा दी।
गोमती नदी के किनारे स्थित नव दुर्गा शिव मंदिर परिसर में भी दर्शन पूजन के लिए भक्तों की भीड़ रही। मडियाहूं स्थित राम जानकी मंदिर परिसर में हवन पूजन के लिए भीड़ रही। मछलीशहर क्षेत्र के शक्ति धाम, मदरासी बाबा आश्रम स्थित देवी मंदिर, मोलनापुर आदि देवी मंदिरों में भक्तों की भीड़ रही। बरईपार में रविवार को कन्या पूजन यज्ञ हवन के साथ ही सम्पन्न हो गया। गांव के चौरा माता धाम ,सकरा के बरम बाबा धाम, बरईपार के चक घसीटा धाम आदि मंदिरों में विधि विधान से हवन करके देवी माँ को विदाई दी। बदलापुर में हवन-पूजन के साथ सम्पन्न हुआ। नौ दिनों तक व्रत रखने वालों ने पारण किया। देवी मंदिर राजेश्वरी, काली मां मंदिर सरोखनपुर, वैष्णो देवी हरिदासपट्टी, मैहर मंदिर हंकारपुर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। मुफ्तीगंज: क्षेत्र के मुर्तजाबाद गांव स्थित काली मन्दिर में भक्तो ने सुबह से ही कतार लगाकर दर्शन पूजन किया।
विज्ञापन
निमिया के डर मइया झुलेली झुलनवा...
केराकत। मां काली मंदिर के शृंगार महोत्सव पर शनिवार की कलाकारों ने भजनों से अरदास लगाई। कलाकारों ने भजनों से समा बांध दिया।
आयोजक राजेश साहू ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। रविंद्र सिंह ज्योति ने गणेश वंदना की। इसके बाद ‘ढोल से ना जागेगी, मंजीरे से ना जागेगी...’, ‘लागे माटी के मूरतिया बोल देईं...’ सुनाया। भावना सिंह ने पचरा ‘निमिया के डार मइया झुलेली झुलनवा...’ और ‘जय जय बजरंगबली’, सुनाया। पीजी वेलफेयर सोसायटी व गणपति युवा संघ ने कलाकारों को सम्मानित किया। संचालन राना सिंह ने किया। सुनील गुप्ता, सतीश सेठ, आजाद गुप्ता, महेंद्र साहू, हरिलाल साहू, मिथिलेश श्रीवास्तव, दिनेश श्रीवास्तव, नवनीत सिंह, दिनेश प्रजापति, शशांक यादव व जय मां काली कीर्तन संघ के पदाधिकारी सहित सैकड़ों भक्त उपस्थित रहे।