फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   मूल्यांकन केंद्रों का निरीक्षण़

मूल्यांकन केंद्रों का निरीक्षण़

Sun, 25 Mar 2018 12:07 AM IST
Updated Sun, 25 Mar 2018 12:07 AM IST
विज्ञापन
मूल्यांकन केंद्रों का निरीक्षण़

विज्ञापन
सिकरारा। ब्लाक में परिषदीय विद्यालयों की कक्षा आठ की वार्षिक परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का तीन दिवसीय मूल्यांकन कार्य शनिवार को बीआरसी पर 10 बजे से प्रारम्भ हुआ। खण्ड शिक्षा अधिकारी रमा पाण्डेय की देख रेख में 29 विद्यालयों में कक्षा 8 की वार्षिक परीक्षा में कुल 840 परीक्षार्थी शामिल हुए थे। केंद्रीय मूल्यांकन केंद्र के डिप्टी हेड आरपीएस यादव ने बताया कि कक्षा 8 की परीक्षा बोर्ड की तर्ज पर आयोजित की गयी थी। प्रश्न पत्र जिले से उपलब्ध कराया गया था। 19 से 23 मार्च तक सम्पन्न हुयी। परीक्षा पूरी तरह नकल विहीन और जिले से प्राप्त निर्देशों के अनुसार चली और शनिवार से मूल्यांकन कार्य कराया जा रहा है। आगामी 29 से 31 मार्च तक पड़ने वाले अवकाश के कारण परीक्षाफल 2 अप्रैल को घोषित किया जाएगा।
मछलीशहर संवाददाता के मुताबिक परिषदीय विद्यालयों में केंद्रीय मूल्यांकन की योजना फ्लॉप हो गई है। परिषदीय स्कूलों की उत्तर पुस्तिकाओं को संकुल केंद्र पर जमा करने के बजाय विद्यालयों में रखा गया है और स्कूलों में ही शिक्षक कापियां जांच रहे थे। सह समन्वयक मुन्नी लाल का कहना है कि संकुल केंद्र पर मूल्यांकन हो रहा है लेकिन कौरहा, राजापुर पकड़ी, बिशुनपुर बरहता, रामपुर कला संकुल केंद्र में मूल्यांकन नहीं हो रहा था।
विज्ञापन



शिक्षक संघ ने मूल्यांकन केंद्रों का निरीक्षण
जौनपुर। माध्यमिक शिक्षक संघ नवीन गुट के जिलाध्यक्ष धर्मेद्र कुमार यादव के साथ शिक्षकों ने मूल्यांकन केंद्रों का निरीक्षण किया। इस मौके पर डा, सुनील कांत तिवारी, शैलेंद्र सरोज, सुदीप आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed