{"_id":"5ab400734f1c1be93f8b46ab","slug":"15217462903-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उतर प्रदेश बार काउंसिल के सदस्य पद का चुनाव आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उतर प्रदेश बार काउंसिल के सदस्य पद का चुनाव आज
Updated Fri, 23 Mar 2018 12:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बार काउंसिल ऑफ यूपी के सदस्य पद का चुनाव जिले में शुक्रवार और शनिवार को होगा। पूरे प्रदेश से 25 सदस्य चुने जाएंगे। जिले में दीवानी, कलेक्ट्रेट व सभी तहसीलों को मिलाकर कुल 4297 वोटर अधिवक्ता है। गुरुवार को थानाध्यक्ष लाइन बाजार मयफोर्स दीवानी न्यायालय में अधिवक्ता भवन के सभागार व परिसर का जायजा लिए। सभागार में चुनाव संपन्न होगा। रिटर्निंग ऑफिसर डीजीसी फौजदारी राकेश कुमार यादव ने बताया कि चुनाव सुबह 10 बजे से सायं 5 बजे तक होगा। समस्त अधिवक्ता मतदाता बार काउंसिल द्वारा नवीनतम निर्गत प्रमाण पत्र एवं पहचान पत्र अवश्य लाएं। नवीनतम प्रमाण पत्र व परिचय पत्र नहीं प्राप्त हुआ है और बार काउंसिल की मतदाता सूची में नाम दर्ज है तो पुराना प्रमाण पत्र व परिचय पत्र लाकर मताधिकार का प्रयोग कर सकते हैं। उन्होंने जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक से सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में वार्ता किया। जिससे निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव संपन्न हो सके। प्रदेश भर से 298 प्रत्याशी मैदान में है। जिले से पूर्व अध्यक्ष तेज बहादुर सिंह, तुलसीराम यादव, प्रकाश मिश्र, रेखा गौतम व महेन्द्र कुमार प्रत्याशी हैं। एक मतदाता अधिकतम 25 प्रत्याशियों को वोट दे सकता है। जिले के अधिवक्ता निर्भीक, सशक्त, वकीलों के मामलों में बराबर संघर्ष करने वाले अधिवक्ता को बार काउंसिल चुनाव में जिताने के लिए प्रयासरत हैं।
विज्ञापन