{"_id":"5ab3fe8f4f1c1be83f8b471e","slug":"152174580516-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निजीकरण के विरोध में प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निजीकरण के विरोध में प्रदर्शन
Updated Fri, 23 Mar 2018 12:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निजीकरण के प्रस्ताव के विरोध में आंदोलित बिजली विभाग के कर्मचारियों ने गुरुवार को एक्सईएन कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन कर दो बजे से शाम पांच बजे तक धरना दिया। उत्तर प्रदेश विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के आह्वान पर आंदोलित कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि अगर सरकार ने अपने फैसले को वापस नहीं लिया, तो 27 मार्च को बिजली विभाग के कर्मचारी पूरे दिन कार्य बहिष्कार करेंगे।
धरना सभा को संबोधित करते हुए कर्मचारी नेताओं ने कहा कि एक तरफ सरकार एक साल के कार्यकाल पूरा होने का जश्न मना रही है और उसमें बिजली व्यवस्था सुधार लाने का गुणगान भी गा रही है, वहीं दूसरी तरफ इस पूरी व्यवस्था को निजी हाथों में देने की तैयारी कर रखी है। कर्मचारी नेता एवं इस आंदोलन के संयोजक निखिलेश सिंह ने कहा कि सरकार प्रदेश में बिजली विभाग को निजीकरण किए जाने का प्रस्ताव वापस ले, वरना 27 मार्च से कर्मचारी पूरे दिन कार्य बहिष्कार कर आंदोलन करेंगे। संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने ऊर्जा विभाग एवं पावर कारपोरेशन के प्रबंधन के आला अधिकारियों पर बिजली सुधार के मामले में प्रदेश सरकार को गुमराह करने का आरोप लगाया है। सभा की अध्यक्षता अधीक्षण अभियंता एके मिश्र तथा संचालन निखिलेश सिंह ने किया। इस मौके पर अश्वनी श्रीवास्तव, बीबी सिंह, आरके कुशवाहा, संजय गुप्ता, आलोक उपाध्याय, मनीजर प्रसाद, शिवशंकर, राजकुमार, आतिश यादव, हेमंत श्रीवास्तव, अभिनंदन सिंह, शैलेंद्र, विकास, जितेंद्र, पुष्कर श्रीवास्तव, प्रदीप राय, विजय सिंह, सुल्तान, अमित खरे, गिरीश यादव, विनोद यादव, संजय वाल्मीकि, संतोष यादव, सुनील सिंह, भानु प्रताप आदि मौजूद थे।