{"_id":"5ab005844f1c1bbf088b6274","slug":"152148543817-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बालीवुड नाइट में कलाकारों ने बिखेरा जलवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बालीवुड नाइट में कलाकारों ने बिखेरा जलवा
Updated Tue, 20 Mar 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जौनपुर। शाही किले में आयोजित जौनपुर महोत्सव के आखिरी दिन रविवार की देर रात बालीवुड नाइट में कलाकारों ने जलवा बिखेरा। कुणाल पंडित और तनु श्रीवास्तव की प्रस्तुतियों ने लोगों को भाव विभोर कर दिया। उधर कामेडियन राजन श्रीवास्तव ने लोगों को खूब हंसाया। कुणाल पंडित और तनु श्रीवास्तव ने बालीवुड नाइट पेश कर लोगों को झूमने पर विवश कर दिया। तनु श्रीवास्तव ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति गीतों के माध्यम से की। स्थानीय कलाकार वनिता शर्मा और डा. क्षितिज शर्मा ने एक साथ मंच पर गीत गाकर ठुमके लगाए तो पूरा पंडाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।
समाजसेवी अरूण सिंह ने संचालन कर पूरे समारोह को समेटा। उधर सांस्कृतिक एवं विकास समिति की तरफ से डा. क्षितिज शर्मा, व्यापार मंडल के अध्यक्ष इंद्रभान सिंह इंदू, अरूण सिंह, अमित गुप्ता, विनीत सेठ, मोहम्मद मुस्तफा, सभासद जगदीश प्रसाद गप्पू मौर्य, रविकांत जायसवाल, मनोज सिंह, अखिलेश सिंह भुवाल, बसपा नेता अशोक सिंह, क्रिकेटर आशीष श्रीवास्तव, शशांक सिंह रानू, विमल सेठ, प्रमोद सिंह, शाहिद, आईएमए अध्यक्ष एके सिंह समेत जिले के पांच उत्कृष्ट किसानों को स्मृति चिन्ह देकर डीएम अरविंद मलप्पा बंगारी और एसपी केके चौधरी ने संयुक्त रूप से सम्मानित किया। इस मौके पर जिला जज एके त्यागी, सीजेएम अभिनव मिश्र, एडीजे ज्ञान प्रकाश तिवारी, एसीजेएम लोकेश वरूण आदि मौजूद रहे।