{"_id":"5ab0057e4f1c1b68248b6354","slug":"15214854325-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जांच में नहीं पाया गया सीसी रोड बना हुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जांच में नहीं पाया गया सीसी रोड बना हुआ
Updated Tue, 20 Mar 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मुफ्तीगंज। जिला विकास अधिकारी दयाराम ने सोमवार को मुफ्तीगंज विकास खंड के भोगीपट्टी गांव में विकास कार्य नहीं कराए जाने की शिकायत की जांच की। इस दौरान सीसी रोड नहीं बना पाया गया। इसके अलावा शेष कार्य होना पाया गया।
बता दें कि उक्त गांव निवासी विकास तिवारी ने डीएम को प्रार्थना पत्र देकर गांव में सीसी रोड, पेयजल व जल निकासी आदि कार्य नहीं कराए जाने की शिकायत की थी। इसे गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने डीडीओ को जांच कर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया था। इसके बाद डीडीओ ने जांच की। इस दौरान मौके पर खड़ंजा कार्य होना पाया गया। गांव में 22 इंडिया मार्का टू हैंडपंप और जल निकासी के लिए पाइप व नाला बनाने का कार्य चल रहा था। इस संबंध में डीडीओ ने बताया कि सीसी रोड नहीं बना है। यदि सरकार से कोई फंड आएगा तो इसको भी पूरा कराने का कार्य किया जाएगा ।