{"_id":"5ab005764f1c1b91778b654f","slug":"152148542419-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केएमसीसी मुंगराबादशाहपुर फाइनल में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केएमसीसी मुंगराबादशाहपुर फाइनल में
Updated Tue, 20 Mar 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मीरगंज। स्वामी घनश्यामानन्द सरस्वती ग्रामीण स्टेडियम भटेवरा के मैदान पर खेला जा रहा खेल महोत्सव के अंडर 16 क्रिकेट प्रतियोगिता के पहले सेमीफाइनल में केएमसीसी मुंगराबादशाहपुर की टीम ने जौनपुर को 42 रन से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। जौनपुर ने टास जीतकर मुंगराबादशाहपुर को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। जिसमें मुंगराबादशाहपुर की टीम ने 35 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 202 रन बना लिए। जिसमें आशीष पाठक ने 40, सुधीर मोर्या ने 43, व अनुज ने 32 रन का योगदान दिया। जौनपुर की तरफ से अंकित ने 2, शोएब ने 2 व शुभम ने एक विकेट लिया। जबाब मे बल्लेबाजी करने उतरी जौनपुर की टीम 32 ओवर मे 160 रन ही बना सकी। जिसमें अंकित ने 23, शोएब ने 42, शुभम ने 18 रन का योगदान दिया। मुगराबादशाहपुर की तरफ से आशीष पाठक ने तीन, आनन्द कार्तिक ने 2 व शुभम ने दो विकेट लिया। आशीष पाठक को मैन आफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। बुधवार को दूसरे सेमीफाइनल में कानपुर व प्रतापगढ के बीच मैच खेला जाएगा।