फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   होली महोत्सव में उड़ा अबीर गुलाल

होली महोत्सव में उड़ा अबीर गुलाल

Mon, 05 Mar 2018 12:31 AM IST
Updated Mon, 05 Mar 2018 12:31 AM IST
विज्ञापन
होली महोत्सव में उड़ा अबीर गुलाल
फूलों की होली

विज्ञापन
मडियाहूं। होली मिलन समारोह से समाज में सौहार्द बढ़ता है। समाज के लोगों के व्यक्तित्व का भी पता चलता है। यह बात चौरसिया समाज के जिलाध्यक्ष आशीष चौरसिया ने रविवार को मड़ियाहूं के श्री राम जानकी मंदिर में आयोजित समाज के होली मिलन समारोह में कही। उन्होंने कहा कि शिक्षा से ही समाज का विकास हो सकता है और सामाजिक स्तर बेहतर होगा। इस मौके पर एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली की बधाइयां दी गईं। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के समारोह हर जगह होने चाहिए। गोकुल चौरसिया ने कहा कि चौरसिया समाज अति पिछड़ों में गिना जा रहा है। समाज में एकजुटता का अभाव होने से हमारा सामाजिक स्तर नहीं उठ पा रहा है। शिक्षक नारायणदास चौरसिया ने कहा कि समाज में शिक्षा को बढ़ावा देने का कार्य चौरसिया समाज कर रहा है। इस मौके पर गुलाल लगा एक दूसरे को होली की बधाई दी गई। मड़ियाहूं तहसील के अध्यक्ष मोहनलाल ने सामाजिक कार्यों में सहभागिता करने के लिए सर्राफा मंडल के अध्यक्ष बिनोद सेठ सहित 30 लोगों को सम्मानित किया गया। अध्यक्षता जोखनराम चौरसिया व संचालन बृजराज चौरसिया ने किया। इस अवसर पर रमाशंकर चौरसिया, मनोज चौरसिया, महेश चौरसिया, रामपूजन चौरसिया, रमेश चौरसिया, अशोक चौरसिया, अयोध्या प्रसाद चौरसिया ,जगदीश प्रसाद चौरसिया ,शीतला प्रसाद आदि उपस्थित रहे।

। मुंगराबादशाहपुर के सुजानगंज बाईपास पर होली मिलन महोत्सव का आयोजन किया गया, जिसमें लोगों ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। चौताल, झूमर आदि का गायन किया गया।
विज्ञापन

प्रेम चंद्र तिवारी व मूल चंद्र तिवारी की टीम ने ‘तरसय जीरा मोर बालम मोर विदेशवा’ और गौरैयाडींह रामचंद्र मिश्रा मंडली ने ‘सेजिया चढ़त डर लागे’ सुनकर सभी को भाव विभोर कर दिया। अनंत प्रसाद चौरसिया सराय बीका, मनोज यादव बाभनपुर, चांदनी यादव बाभनपुर, सुनील पांडेय लौह, कप्टानदूबे रामचौकी, सूर्यकांत सुजनीडीह के कलाकारों ने गायन किया। अध्यक्षता पूर्व प्रधानाचार्य विनय कुमार गुप्त तथा संचालन प्रदीप पांडेय ने किया। भाजपा नेता बिनोद मिश्रा ने कलाकारों को सम्मानित किया। इस मौके पर बाल कृष्ण मिश्र, महेंद्र विजय शुक्ला, विजेंद्र तिवारी, घनश्याम मिश्रा, चंद्र शेखर पांडेय, शीतला मिश्रा, ग्रीस शर्मा, हरिशंकर तिवारी, प्रधान चंद्र शेखर तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक सुषमा पटेल ने सोंहांसा गांव में किसान नेता धर्मराज पटेल के आवास पर आयोजित होली मिलन समारोह में कहा कि महापुरुषों के विचारों का प्रसार करना चाहिए। उन्होंने मिनिरल वाटर की फैक्ट्री का उद्घाटन किया। डा. बीएल वर्मा, भारतीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष राजनाथ यादव प्रधान जंगबहादुर यादव, सीमा पटेल. रणजीत पटेल, डा. सुभाष चौरसिया, शालिक राम पटेल, सीता राम पटेल, प्रधान राजू, अमृत लाल, विजय कुमार इंजीनियर, भोला, सूर्य प्रकाश, रामखेलावन, गंगा प्रसाद पटेल आदि मौजूद रहे।

अबीर गुलाल लगा दी होली की बधाई
जौनपुर। श्री सर्वेश्वरी समूह द्वारा रविवार को शाखा कार्यालय में होली मिलन समरोह का आयोजन किया गया। इस दौरान एक दूसरे को अबीर गुलाल लगा होली की बधाई दी। कार्यक्रम का शुभारंभ अघोरेश्वर महाप्रभू व वर्तमान पीठाधीश्वर गुरु पद संभव राम जी के जयकारे से हुआ।

मंत्री ओमप्रकाश सिंह ने कहा कि भारतीय संवत्सर के आगमन का यह पर्व इंद्र धनुषी छटा का घोतक है। यह राग व इर्ष्या त्यागने का हमें संदेश देता है। उपाध्यक्ष डा.अरविंद सिंह ने कहा कि होली पर्व हमें बुराई को छोड़कर अच्छाई की तरफ चलने की प्रेरणा देता है। कार्यक्रम का संचालन अश्वनी कुमार सिंह ने किया। इस अवसर पर ओमप्रकाश सिंह, समरजीत सिंह, डा.मनीष सोमवंशी, भानू सिंह, जेडी सिंह, राना प्रताप सिंह, तेजबहादुर सिंह, डा.विनोद सिंह, विकास सिंह व रवि श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed