{"_id":"5a9aed744f1c1bbd218b5f78","slug":"152010300112-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अविनाश ने जीता मटका फोड़ प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अविनाश ने जीता मटका फोड़ प्रतियोगिता
Updated Sun, 04 Mar 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जौनपुर। होली पर खूब हंसी-ठिठोली हुई और रंग-गुलाल उड़े। रंगों और अबीर, गुलाल से एक-दूसरे को सराबोर कर लोगों ने सामाजिक समरसता का संदेश दिया। गले मिलकर होली की बधाई दी। जगह-जगह गांजे बाजे के साथ जुलूस निकाला गया। युवाओं की टोली घर-घर पहुंचकर खूब होली खेलती रही।
शुक्रवार को सुबह से हर कोई होली के जश्न में डूब गया। बच्चे और बड़े बुजुर्गों पर होली का रंग सिर चढ़कर बोल रहा था। सड़क पर गुजरने वाले हर किसी के उपर रंगों की बौछार कर दी जाती थी। शहर के पालिटेक्निक चौराहा, ओलंदगंज, कोतवाली, स्टेशन रोड, कचहरी रोड, लाइनवाजार समेत ग्रामीण इलाकों में लोग रंगों में सराबोर रहे। दोपहर 12 बजे तक रंग खेलने का सिलसिला चलता रहा। इसके लोग घर में व्यंजनों का स्वाद लेेने के बाद घर-घर पहुंचकर सभी को होली की बधाई। ग्रामीण इलाकों में जगह-जगह फाग और चौताल का आयोजन हुआ जो देर रात तक चलता रहा।
खेतासराय में परंपरागत होली जुलूस कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच निकाला गया। रास्ते में पड़ने वाले धार्मिक स्थलों को पर्दे से ढंक दिया गया था। संवेदनशील स्थानों पुलिस व पीएसी का पहरा रहा। जुलूस गोला बाजार से प्रारम्भ हो कर चौराहा ओरियंटल बैंक दुर्गा मंदिर पुरानी बाजार होता हुआ वापस गोला बाजार में समाप्त हुआ। होली जुलूस के दौरान जम कर अबीर-गुलाल उड़ते रहे। पीस कमेटी तथा हिंदू मुस्लिम एकता मंच के शकील आतिश व राजेंद्र प्रसाद ने जुलूस का स्वागत किया। नगरपंचायत अध्यक्ष वसीम अहमद, धर्मचन्द गुप्त ठाकुर प्रसाद सेठ संजय विश्वकर्मा शांतिभूषण मिश्र सय्यद ताहिर जुलूस के साथ रहे।
विज्ञापन
फाग और होली गीतों का उठाया लुत्फ
बक्शा। सुजियामऊ गांव में शुक्रवार को कलाकारों ने फगुआ, उलारा, बेलवइया, चहका, धमार आदि गीतों की प्रस्तुति की। मुंगराबादशाहपुर में भी महफिल सजी लेकिन सिकरारा इलाके में गवनवी कम हो गई है।
पूर्व ब्लाक प्रमुख श्रीपति उपाध्याय उर्फ भैवा के आवास पर बाबू बतजरंगी सिंह ने धमार ‘मन बसा मोर वृंदावन’ एवं ‘वैसवारा करिहौ का यार’ सुनाया।। बड़कऊ उपाध्याय द्वारा चहका ‘झोकवन बहई बयार अटरिया लम्बी छवाई द बालम’ सुनाया। लाल साहब पाठक, राम आसरे तिवारी, कैलाश शुक्ल, रामनवल शुक्ल, रामसकल दूबे, रामजी मिश्र, त्रिवेणी प्रसाद पाठक, मीनू दूबे, कृष्णानंद उपाध्याय, शिवानन्द उपाध्याय, जगरनाथ तिवारी आदि ने लोकगीतों की बेहतरीन प्रस्तुति दी। इस दौरान रामकृष्ण त्रिपाठी, डा. अरुण कुमार मिश्र, डा. मनोज मिश्र, रघुवंशमणि त्रिपाठी, विभव पाठक, रामेश्वर त्रिपाठी विद्यानंद उपाध्याय आदि मौजूद रहे। आयोजक श्रीपति उपाध्याय ने आभार जताया। मुंगराबादशाहपुर के गांव भैरोंपुर में पीली कोठी पांडेय आवास पर शुक्रवार देर शाम को होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया गया। जिसमें गायक फूलचंद पांडेय व जगदीश पांडेय मंडली ने फगुआ गायन किया। राजेश पाण्डेय, अनिल, अवनीश, वीरेंद्र कुमार, नन्हे सिंह,कमलेश पाण्डेय, जनार्दन मिश्रा आदि मौजूद रहे। शेरवा गांव के कलाकार पंडित राम शकल उपाध्याय का कहना है कि पहले ढोल-मजीरा लेकर 15-20 की संख्या लोग निकलते थे लेकिन अब गायन का वह जोश नहीं रहा।
पूरे जोश से मटकी फोड़ी
मछलीशहर। शुक्रवार को नगर में जुलूस निकालकर मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। पुरानी बाजार से जुलुस निकाला गया, जिसमें शामिल युवकों ने जगह-जगह लटकाई गई मटकियों को फोड़ा। छतों से महिलाएं रंग डाल रही थी। दोपहर एक बजे नगर में घूमने के बाद जुलुस पुरानी बाजार में पहुंचकर समाप्त हुआ। खुटहन के गढ़ा गोपालापुर गांव में अमर फाउंडेशन व हनुमान मंदिर ट्रस्ट की ओर से आयोजित होली मिलन समारोह में फगुआ गायकों ने चैता, उलारा आदि की प्रस्तुति की। गायक शुभम सिंह, धनंजय पाठक काफी देर तक गायन करते रहे। आयोजक अमरनाथ तिवारी ने स्वागत किया। इस मौके पर सत्यनारायण तिवारी, नंदलाल तिवारी, शिव पूजन पाण्डेय, श्रवण, काशीनाथ, बिनय तिवारी आदि लोग मौजूद रहे।
सराफा एसोसिएशन ने मनाया होली मिलन
जौनपुर। सराफा एसोसिएशन की ओर से घनश्याम दास के बगीचे में होली मिलन समारोह मनाया। इस मौके पर लोक गायकों की टोली ने भोजपुरी अंदाज में अनेक गीत संगीत प्रस्तुत कर वाहवाही लूटी। संरक्षक शिव कुमार प्रधान, अशोक कुमार बैंकर, रामचन्दर सेठ, मनोज कुमार गांधी एवं अध्यक्षता कर रहे अमर बहादुर सेठ का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। शिव कुमार प्रधान ने कहा कि होली आपसी भाईचारे का संदेश देती है। मनोज गांधी, अशोक बैंकर ने सभी को होली की शुभकामनाएं दी। अध्यक्षता अमर बहादुर सेठ ने की। सह संयोजक संजय बैंकर रहे। कार्यक्रम संयोजक विनय कुमार बरौतिया ने सभी का स्वागत किया। कोषाध्यक्ष मानिक चन्द्र सेठ ने सभी के आभार व्यक्त किया। संचालन मधुसूदन बैंकर ने किया। इस मौके पर जय प्रकाश सेठ, संदीप सेठ कटौना, राम नारायण, दिनेश सेठ, गोपाल सेठ, राजबहादुर सेठ, संजय साहू एडवोकेट, रजनीकांत द्विवेदी, पंकज जायसवाल, संजय पाठक, नीरज उपाध्याय, विनोद साहू, विशाल सेठ, प्रकाश सेठ, लालजी सेठ, हरेराम केसरी, विकास सेठ, अश्वनी बैंकर उपस्थित रहे।
अविनाश ने जीती मटका फोड़ प्रतियोगिता
जौनपुर। जेसीआई क्लासिक की ओर से मटका फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन उर्दू बाजार स्थित बगीचे में किया गया, जिसमें अविनाश गोयल विजेता रहे। संस्था के अध्यक्ष मधुसूदन बैंकर ने कहा कि होली गिले-शिकवे भूलकर प्रेम भाव बढ़ाने का मौका देता है। मंडल डायरेक्टर विशाल गुप्ता ने अबीर गुलाल लगाकर सभी को होली की बधाई दी। स्टाइलिश सेल्फी, रेन डांस, मूड़ी मस्ती आदि कई के प्रतियोगिता आयोजित हुई। विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर अभिताष गुप्ता, विष्णु सहाय, राजेन्द्र अग्रहरि, यश बैंकर, आशीष गुप्ता, राजेन्द्र सेठ, प्रदीप सेठ, अजय गुप्ता, संजीव साहू, रसाल बरनवाल, रल्पेश वैश्य, श्याम जी सेठ, आशीष त्रिपाठी, मनीष गुप्ता, गणेश जी साहू, अविनाश गोयल, नीरज अग्रहरि आदि उपस्थित रहे।