{"_id":"5a945c904f1c1bfe7e8b7dbf","slug":"15196726871-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीम ने की विद्युतीकरण कार्यो की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीम ने की विद्युतीकरण कार्यो की जांच
Updated Tue, 27 Feb 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जौनपुर। पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम वाराणसी की दो सदस्यीय टीम ने सोमवार को विद्युतकरण के कार्यो की जांच की। इस दौरान दो गांवों में जाकर हुए विद्युतीकरण कार्यो का स्थलीय निरीक्षण किया। टीम की जांच करने से विभागीय अधिकारियों व कर्मचारियों सहित कार्यदायी संस्थाओं में हड़कंप मचा रहा। टीम द्वारा जांच रिपोर्ट मुख्यालय को सौपी जाएगी।पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम वाराणसी अक्षीक्षण अभियंता अरविंद सिंह व एक्सईएन पीसी राम सोमवार को पूर्वाह्न साढ़े दस बजे हुसेनाबाद स्थित विद्युत विभाग में पहुंचे। इस दौरान दोनों अधिकरी जिले में हुए विद्युतीकरण के सारे अभिलेख अपने साथ लाए थे। इसके बाद टीम पहले करंजाकला ब्लाक के सलोनी महिमापुर गांव पहुंचे। इस दौरान गांव में हुए विद्युतीकरण की जांच की। साथ ही ग्रामीणों से पुछ ताछ की। इसके बाद टीम सिकरारा ब्लाक के इब्राहिमाबाद गांव गए। वहां भी विद्युतीकरण की जांच की। साथ ही ग्रामीणों से पुछ ताछ की। फिर टीम विद्युत विभाग वापस लौटी। इसके बाद वे वापस लौट गए। उनके द्वारा जांच रिपोर्ट मुख्यालय को सौपा जाएगी। इस संबंध में अधीक्षण अभियंता एके मिश्रा ने बताया कि टीम द्वारा जांच रिपोर्ट मुख्यालय को सौपी जाएगी। इस अवसर पर विभागीय कर्मचारियों सहित कार्यदायी संस्था के लोग उपस्थित रहे।