{"_id":"5a8dc6034f1c1b5e6e8b6a3e","slug":"15192409239-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीवन का विज्ञान भी एक कला है- डीडी दुबे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीवन का विज्ञान भी एक कला है- डीडी दुबे
Updated Thu, 22 Feb 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जलालपुर। पूविवि के पूर्व कुलपति डीडी दुबे ने बुधवार को कुटीर पीजी कॉलेज चक्के में विज्ञान परिषद द्वारा आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी के उद्घाटन के अवसर पर कहा कि जीवन का विज्ञान है। व्यवस्थित जीवन के द्वारा हम अपने को समाज में स्थापित कर पाते हैं। बच्चों ने माडलों के जरिए अपनी रचनात्मकता प्रदर्शित की।
डा.रमेश मणि त्रिपाठी ने कहा कि व्यक्ति अपनी रचनात्मकता से ही ऊंचाई को प्राप्त करता है। प्राचार्य डा.बीएन पांडेय व विज्ञान परिषद के अध्यक्ष डा. अमरेश कुमार ने भी संबोधित किया। विद्यार्थियों ने हाइड्रोलिक सिस्टम, रेन वाटर कंजर्वेशन , रेन वाटर हार्वेस्टिंग , इलेक्ट्रिक चार्जिंग आदि कई मॉडल व इंस्ट्रूमेंट प्रदर्शित किए। इस दौरान ड्रीम प्रोजेक्ट ऑफ फ्लोटिंग विनय कुमार मिश्र एवं साथियों को प्रथम स्थान , भारतीय टैंक के लिए अतुल एवं साथियों को द्वितीय एवं डायनामिक वेब के लिए गुड़िया एवं उसके साथियों को तृतीय स्थान व मांडल्स में सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट के लिए प्रमोद यादव एवं साथियों को प्रथम, ह्यूमन एवोल्यूशन के लिए वंदना एवं साथियों को द्वितीय, एंटीमैटर के लिए पूजा एवं साथियों को तृतीय स्थान मिला। निर्णायक मंडल में डा. श्रीनिवास तिवारी, डा. संजय यादव व सुनील मौर्या रहे। कार्यक्रम का संचालन डा. चित्रसेन ने किया। इस अवसर पर विद्यानिवास मिश्र, महेंद्र कुमार यादव, संजय मिश्रा, रत्नाकर पाठक, संजय मिश्रा, अमित श्रीवास्तव, अभिषेक धर्मेंद्र आदि उपस्थित रहे।