{"_id":"5a8dc6014f1c1bf17b8b892a","slug":"151924092114-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कौशल विकास योजना देशहित में: प्रो. साजिद जमाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कौशल विकास योजना देशहित में: प्रो. साजिद जमाल
Updated Thu, 22 Feb 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर के विश्वेश्वरैया हाल में बुधवार को छह दिवसीय ‘ट्रेनिंग प्रोग्राम आन एकेडमिक लीडरशिप’ कार्यक्रम के तीसरे दिन के प्रथम सत्र में अलीगढ़ विश्वविद्यालय के शिक्षा विभाग के प्रो. साजिद जमाल ने कहा कि मैकाले की शिक्षा पद्धति में बदलाव की जरूरत है क्योंकि उसका मकसद क्लर्क बनाना था।
प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना की तारीफ करते हुए कहा कि अगर यह योजना सही रूप में संचालित हुई तो देश से बेरोजगारी का समाधान काफी हद तक हो सकता है। इसमें किताबी और व्यवहारिक दोनों तरह के ज्ञान का समन्वय है। आधुनिक शिक्षा ने लोगों को रोजगार से जोड़ा है। दूसरे सत्र में इलाहाबाद विश्वविद्यालय के प्रोफेसर डा. एसए अंसारी ने कहा कि वित्तीय प्रबंधन के मामले में शिक्षक और प्रशासनिक अधिकारी बहुत कमजोर होते हैं। संसाधन का सही तरीके से इस्तेमाल के बारे में उन्होेंने जानकारी दी। संचालन डा. मुराद अली और धन्यवाद ज्ञापन डा. सुशील कुमार सिंह ने किया। इस अवसर पर डा. नुपुर तिवारी, डा. एसपी तिवारी, डा. सुनील कुमार, डा. अवध बिहारी सिंह, शैलेश प्रजापति, अमित वत्स, डॉ सुधांशु यादव, इंद्रेश कुमार, विद्युत मल्ल, नृपेंद्र सिंह, विनय वर्मा, डा. विजय मौर्या आदि थे।