{"_id":"5a8094504f1c1b05738b6d9d","slug":"15183762191-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देश के प्रति समर्पण का भाव जागृत करता है रासेयो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देश के प्रति समर्पण का भाव जागृत करता है रासेयो
Updated Mon, 12 Feb 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
सिकरारा। जीबी पंत महाविद्यालय प्रतापगंज परिसर में चल रहे सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का समापन समारोह सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ हो हुआ। महेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि एनएसएस देश के प्रतिबद्धता का संदेश देता है।
विशिष्ट अतिथि लल्लन उपाध्याय ने कहा कि किसी भी देश का विकास वहां की युवा पीढ़ी के मजबूत कन्धों पर होता है। गुरुजन उन्हें नव जागरण के लिए तैयार करने में अहम भूमिका निभा सकते हैं। छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति की। अर्चना ने गीत, नेहा ने गजल सुनाए। साक्षरता, दहेज आदि विषयों पर नाटक किया गया। प्रबंधक सुधीर उपाध्याय, प्राचार्य डा. प्रमोद कुमारत, डा. अनंत प्रकाश दुबे, डॉ सुबाष वर्मा, डा. राजेन्द्र उपाध्याय, डा. विभा उपाध्याय, मो. शकील डा. रवि कांत राय मौजूद रहे।
मोहम्मद हसन पीजी कालेज के सात दिवसीय शिविर के समापन पर प्राचार्य डा.अब्दुल कादिर खां ने छात्रों को समाज सेवा के लिए आगे बढ़ने की नसीहत दी। एसडीएम प्रियंका प्रियदर्शनी ने रक्तदान शिविर में प्रतिभाग करने वाले छात्र व शिक्षिकों की सराहना की। इस मौके पर डा.जय विक्रम सिंह, डा.शाहिदा परवीन, डा.प्रेमलता, डा.राकेश बिंद आदि मौजूद रहे। सरजू प्रसाद महाविद्यालय के समापन शिविर में पूर्व प्रधानाचार्य रामयश यादव ने एनएसएस शिविर के महत्व पर प्रकाश डाला। डा.एके सिंह, अवधेश पांडेय, अनिल कुमार, संघ्या सिंह, डा. सुरेश यादव आदि मौजूद रहे। राम समुझ पीजी कालेज भगवानपुर के शिविर में पूर्वांचल विश्व विद्यालय शिक्षक संघ के महामंत्री डा.विजय कुमार सिंह छात्रों को अनुशासन का पाठ पढ़ाया। छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर लोगों को मन मोहा।
विज्ञापन
मां गुजराती पीजी कालेज चुरावनपुर के एनएसएस शिविर के अंतिम दिन रविवार को विद्यालय प्रांगण में बापू बाजार लगाया गया। इस मौके पर गरीबों को कपड़े बांटे गए। शुभारंभ मुख्य अतिथि उपजिलाधिकारी सदर प्रियंका प्रियदर्शनी ने किया। राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम की तीनों इकाइयों के स्वयं सेवकों ने घर से नए व पुराने वस्त्र लाकर गरीबों में वितरित किया। अध्यक्षता अधिवक्ता केडी सिंह व संचालन राजमणि यादव ने किया। प्रबंधक सूर्यप्रकाश बबलू, कृषि विज्ञान केंद्र के कार्यक्रम समंवयक डा. सुरेश कुमार कनौजिया, पूर्व प्रमुख श्रीपति उपाध्याय, एडीओ पंचायत रामकृष्ण यादव, डीआर सिंह, डा. रीता अस्थाना, डा. आलोक कुमार दूबे, इंद्रभान यादव, दिनेश मौर्य आदि मौजूद रहे।
अनुशासन की पाठशाला है रोवर्स रेजर्स
करंजाकला। क्षेत्र के लपरी गांव स्थिति अभिमन्यु महाविद्यालय में रोवर्स रेजंर्स के समापन रविवार को सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ हुआ। मुख्य अतिथि राधेश्याम विश्वकर्मा ने कहा कि रोवर्स रेजंर्स शिष्टाचार की सीख देता है। रोजर्स रेजर्स अपने कर्तब्यों का पालन करते हुए देश सेवा के लिए तत्पर रहते हैं। विशिष्ट अतिथि दिनेश कुमार यादव ने कहा कि शिविर के माध्यम से छात्रों को नई दिशा मिलती है। इस मौके पर मुन्नेलाल यादव, डा. रमेश कुमार मिश्रा, कमलेश यादव, अखिलेश यादव धु्रवराज यादव आदि मौजूद रहे।