फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   बोर्ड परीक्षा में सचल दस्तों को नहीं मिला एक भी नकलची

बोर्ड परीक्षा में सचल दस्तों को नहीं मिला एक भी नकलची

Mon, 12 Feb 2018 12:36 AM IST
Updated Mon, 12 Feb 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
बोर्ड परीक्षा में सचल दस्तों को नहीं मिला एक भी नकलची

विज्ञापन
जौनपुर। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा नकल रोकने के लिए गठित उड़नदस्ते को कई भी नकलची नहीं मिला। पांच दिन की परीक्षा में नकल करते हुए 20 परीक्षार्थी पकड़े गए, जिन्हें केंद्र व्यवस्थापकों और कक्ष निरीक्षकों ने पकड़ा। सचल दस्ता किसी को नहीं पकड़ सका।
बोर्ड परीक्षा छह फरवरी से जिले के 241 केंद्रों पर शुरू हुई है। परीक्षा में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के 204418 छात्र शामिल हो रहे हैं। हाईस्कूल की परीक्षा में 110539 और इंटरमीडिएट की परीक्षा में 93879 छात्र शामिल हैं। शांतिपूर्ण और नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए छङ सचल दस्तों का गठन किया गया है। हर दस्ते में चार शिक्षक और अधिकारी शामिल किए गए हैं। इसके अलावा 29 सेक्टर मजिस्ट्रेट को परीक्षा केंद्रों की निगरानी के लिए लगाया गए है। कुछ केंद्रों पर स्टैटिक मजिस्ट्रेट भी तैनात किए गए हैं। सचल दस्तों को कई चक्रों में परीक्षा केंद्रों की करने का निर्देश दिया गया है। सचल दल के प्रभारी संतोष विश्व कर्मा ने एक कक्ष निरीक्षक को अनियमितता बरतने पर कार्य मुक्त कर दिया था।
विज्ञापन


इन केंद्रों पर पकड़े गए नकलची
जौनपुर। बोर्ड परीक्षा के दौरान सार्वजनिक इंटर कालेज केंद्र पर दो छात्र नकलची पकड़े गए हैं। इसी प्रकार इंटर कालेज बड़ेरी में एक, श्रीकृष्ण इंटर कालेज गजेंद्रपुर में एक, राम बुझारत इंटर कालेज गैरवाह में एक, दुर्ग देव इंटर कालेज कुद्दूपुर महराजगंज में दो, बीएनपीएन इंटर कालेज मुंगरा में एक, राजनाथ सिंह इंटर कालेज ककराही में दो, समाजवादी इंटर कालेज गभीरन में दो, स्वामी कृष्णानंद इंटर कालेज बेलवार में छह, राम स्वरूप सर्वोदय इंटर कालेज भवनाथपुर एक छात्र समेत कुल बीस नकलची पकड़े गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सचल दस्तों को निर्देश दिया गया है कि परीक्षा केंद्रों का नियमित रूप से कई चक्रों में निरीक्षण करें। स्टैटिक मजिस्ट्रेट भी सक्रियता से केंद्रों का निरीक्षण कर रहे हैं। यदि किसी केंद्र पर नकल की शिकायत मिलती है तो संबंधित केंद्र व्यवस्थापक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।-उमेश शुक्ल, जिला विद्यालय निरीक्षक जौनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed