{"_id":"5a80943f4f1c1b641f8b5220","slug":"15183762035-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ादी समारोह में घुसे युवक की पिटाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ादी समारोह में घुसे युवक की पिटाई
Updated Mon, 12 Feb 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहगंज। नगर के आजमगढ़ मार्ग स्थित एक मैरिज लान में शनिवार की देर रात आयोजित वैवाहिक समारोह में एक युवक को चोर बताकर लोगों ने पीट दिया। युवक बगल के ही गांव का रहने वाला था, उसके समर्थकों ने समारोह में शामिल होने आए लोगों की एक दर्जन गाड़ियों के शीशे तोड़ डाले।
आजमगढ़ मार्ग स्थित एक मैरिज हाल में शनिवार की रात सरपतहां थाना क्षेत्र के बसौली के ग्राम प्रधान प्रमोद कुमार सिंह के चचेरे भाई यशवंत कुमार सिंह का विवाह धूधरी थाना अखंडनगर सुल्तानपुर के संत प्रकाश सिंह की पुत्री जाह्नवी का विवाह था। इसी दौरान एक अनजान व्यक्ति को देखकर लोगों को शक हुआ। पूछताछ के बाद उसका दोनों पक्षों से कोई संबंध ना होने पर लोगों ने चोर बताकर उसकी पिटाई कर दी। उक्त व्यक्ति पड़ोस के गांव का रहने वाला था। पिटाई की जानकारी होने पर स्थानीय लोगों ने कार्यक्रम में शामिल लोगों से हाथापाई की। मौके पर करीब एक दर्जन वाहनों के शीशे तोड़ डाले। हंगामा करने वाले मौके से फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।